
इमरान को सरेआम फांसी देने की मांग, रिहा करने वाले जज को हटाने की तैयारी, PAK में बढ़ी हलचल
AajTak
पाकिस्तान में इमरान खान को लेकर बवाल कम होता नहीं दिख रहा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पूर्व प्रधानमंत्री की रिहाई सरकार को रास नहीं आ रही. ऐसे में उनके विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं जबकि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल के खिलाफ भी निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में सियासी हलचल लगातार बढ़ रही है. सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद इमरान विरोधी राजनीतिक दल एकजुट हो गए हैं. इमरान की रिहाई के विरोध में एक ओर जहां सुप्रीम कोर्ट के बाहर सभी दल प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं संसद में इमरान खान को फांसी दिए जाने की मांग भी उठने लगी है.
नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता राजा रियाज अहमद खान ने इमरान खान को सार्वजनिक तौर पर फांसी दिए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि इमरान को सार्वजनिक तौर पर फांसी दे देनी चाहिए. लेकिन इसके बजाए कोर्ट उनका ऐसे स्वागत कर रही है, जैसे वह उनके दामाद हों.
इमरान खान की रिहाई के विरोध में पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रदर्शन कर रही है. सुप्रीम कोर्ट के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. पीडीएम कई पार्टियों से मिलकर बना संगठन है, जिसमें सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUIF) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) सहित कई पार्टियां शामिल हैं.
पाकिस्तान के चीफ जस्टिस का विरोध
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल ने इमरान खान को तुरंत रिहा करने का आदेश दिया था, जिसके बाद इमरान को जमानत मिल गई थी. इसके बाद से पाकिस्तान सरकार खुलकर बंदियाल के विरोध में उतर आई है. सरकार ने उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने का फैसला किया है.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









