
इमरान को पॉलिटिकल कमेटी ने दिया सामूहिक इस्तीफे का प्रस्ताव, रात 10 बजे PAK को करेंगे संबोधित
AajTak
पाकिस्तान पॉलिटिकल कमेटी प्रधानमंत्री इमरान खान को सामूहिक इस्तीफे का प्रस्ताव दिया है.
पाकिस्तान पॉलिटिकल कमेटी प्रधानमंत्री इमरान खान को सामूहिक इस्तीफे का प्रस्ताव दिया है. वहीं शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद एक न्यूज चैनल से बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि हम पाकिस्तान की जनता के साथ हैं. हमारे कार्यकाल के दौरान मुल्क की छवि दुनिया में अच्छी हुई है. हमने जनता के भले के लिए राजनीति की. बता दें कि इमरान खान आज रात 10 बजे पाकिस्तान की जनता को संबोधित करेंगे.
न्यूज चैनल से बात करते हुए इमरान ने कहा कि सियासत में मकसद के साथ आया था. हमने जनता की सेवा की. जनता भी हमारे साथ है. दुनिया में पाकिस्तान की मिसाल कायम की है. उन्होंने कहा कि पीएम मुल्क के लिए पिता की तरह होता है.
उधर, दावा किया जा रहा है कि इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव से बचने के लिए आज शाम ही पीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इतना ही नहीं इमरान के साथ उनकी पार्टी PTI के सभी सांसद और विधायक (नेशनल और प्रांतीय असेंबली मिलाकर) मतलब पूरी ही पार्टी इस्तीफा देगी. इसके साथ-साथ जो विधायक चुनाव तो PTI की टिकट पर जीते, लेकिन बाद में इमरान की पार्टी छोड़ दी. ऐसे विधायकों को भी अयोग्य मानकर पार्टी से निकाला जाएगा.
अगर ऐसा होता है तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक जो कल (शनिवार) अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है, वह नहीं होगी क्योंकि उससे पहले ही सरकार गिर जाएगी. दरअसल, अगर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई तो इमरान वैसे भी सत्ता से बाहर होंगे क्योंकि संसद के नंबर गेम में वह विपक्ष से पीछे हैं. लेकिन अगर इमरान पूरी पार्टी के साथ आज ही इस्तीफा दे देंगे तो कल नेशनल असेंबली की मीटिंग का कोई खास मतलब नहीं रह जाएगा क्योंकि पीएम, डिप्टी स्पीकर के खिलाफ ही यह अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है और वह अपने पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके होंगे.
बता दें कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इमरान खान को झटका दिया था. इसमें सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के फैसले को असंवैधानिक बताया था और कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करना गलत था.
ये भी पढ़ें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










