
इफ्तार पार्टी के बाद तो लगता है नीतीश कुमार अब वाकई ‘कहीं नहीं जाने वाले हैं’
AajTak
नीतीश कुमार लंबे अर्से तक बीजेपी के साथ रहकर भी अपनी सेक्युलर छवि बनाये रखने का संदेश देते आ रहे थे, लेकिन अब वो बात नहीं रही. मुस्लिम संगठनो ने नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का बहिष्कार कर साफ कर दिया है, नीतीश कुमार से उनका मोहभंग हो चुका है.
नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 के ठीक पहले पाला बदलकर एनडीए में फिर से लौट आये थे. और, तभी से बार बार मौका देखकर दोहराते आ रहे हैं, 'अब कहीं नहीं जाऊंगा. अब यहीं रहना है.' बीजेपी नेतृत्व को खुश रखने के लिए वो याद दिलाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते कि वो आगे से कहीं नहीं जाने वाले हैं.
चाहे वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का मौका हो, कोई सार्वजनिक समारोह हो, नीतीश कुमार सरेआम बताते रहते हैं कि महागठबंधन में जाना उनकी गलती थी. आगे से वो कभी भी गलती नहीं करेंगे, यानी बीजेपी के साथ ही एनडीए में बने रहेंगे.
सवाल ये है कि नीतीश कुमार के अब भी महागठबंधन में जाने का स्कोप बचा है क्या?
अब तक लालू यादव नरम रुख अपनाये हुए थे. ये बोलकर कि दरवाजा हमेशा खुला हुआ है, वो ये संदेश देने की कोशिश कर रहे थे कि नीतीश कुमार कभी भी एनडीए छोड़ सकते हैं, क्योंकि ये उनकी फितरत का हिस्सा है.
लेकिन, हाल फिलहाल दो घटनाएं ऐसी हुई हैं, जिनसे साफ होता है कि मुस्लिम समुदाय का नीतीश कुमार से मोहभंग हो चुका है - और लालू यादव इस मुद्दे को खूब हवा दे रहे हैं. वक्फ बिल के विरोध प्रदर्शन में मौके पर उनका पहुंच जाना तो यही बता रहा है.
पटना में नीतीश कुमार इफ्तार पार्टी के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो चुकी है - और अब तो यहां तक लगता है कि नीतीश कुमार अब वास्तव में बीजेपी को छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले हैं, क्योंकि वक्फ संशोधन बिल के मुद्दे पर जेडीयू पूरी तरह बीजेपी की साथ खड़ी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










