
इन 7 सीटों पर आमने-आमने फाइट, लेफ्ट में खटपट, RJD-कांग्रेस की लड़ाई... महागठबंधन में ये क्या हो रहा है?
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर गहरी खींचतान जारी है. आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई और वीआईपी समेत कई दल सात सीटों पर आमने-सामने हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन से अलग छह सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है. इन मतभेदों से एनडीए को राजनीतिक बढ़त मिलती दिख रही है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि बीत चुकी है, लेकिन विपक्षी महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं हो पाई है. आरजेडी, कांग्रेस, वामदल, वीआईपी और अन्य सहयोगी दलों के बीच चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है.
महागठबंधन के नेता लगातार यह दावा करते रहे हैं कि "महागठबंधन में सब ठीक है, हम एक हैं और साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं", लेकिन हकीकत यह है कि आपसी समन्वय की कमी की वजह से कई सीटों पर सहयोगी दल एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं. एनडीए की तरफ से सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा और स्पष्ट रणनीति के बीच, विपक्षी गठबंधन की अव्यवस्था खुलकर सामने आ चुकी है.
अब तक की जानकारी के अनुसार, सात विधानसभा सीटों - लालगंज, वैशाली, राजापाकर, बछवाड़ा, रोसड़ा, बिहार शरीफ और गौड़ाबौराम - पर महागठबंधन के अंदर ही "फ्रेंडली फाइट" की स्थिति बन गई है. गौड़ाबौराम सीट पर आरजेडी और कांग्रेस दोनों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले ही NDA को बड़ा झटका, चिराग पासवान की पार्टी की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








