
इन 13 शेयरों ने फरवरी में किया पैसा डबल, जानिए अभी कौन-से स्टॉक खरीदने पर बनेगा पैसा
AajTak
फरवरी में Foreign Institutional Investors (FII) ने करीब 1,539 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. जबकि विदेशी निवेशकों ने जनवरी महीने में कुल 25,000 करोड़ रुपये से शेयर बेचे थे.
फरवरी का महीना शेयर बाजार (Share Market) के लिए मिला-जुला रहा. इस दौरान इक्विटी इंडेक्स (Equity Index) बीएसई सेंसेक्स करीब एक फीसदी चढ़ा, साथ ही एक फीसदी तेजी मिडकैप इंडेक्स (Midcap Index) में दर्ज की गई. लेकिन इसी दौरान BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 1.09% लुढ़क गया. हालांकि इन सबके बीच BSE पर सूचीबद्ध कम से कम 13 शेयर ऐसे रहे, जिसका मार्केट कैप एक महीने के अंदर डबल हो गया, यानी शेयर में फरवरी के दौरान 100 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.
आंकड़ों को देखें तो फरवरी में Foreign Institutional Investors (FII) ने करीब 1,539 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. जबकि विदेशी निवेशकों ने जनवरी महीने में कुल 25,000 करोड़ रुपये से शेयर बेचे थे.
यह भी पढ़ें: डूब गया सारा पैसा! अनिल अंबानी की इस कंपनी के शेयर की कीमत अचानक हुई ZERO...
फरवरी महीने में इन 13 शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. इन शेयरों की कीमतें एक महीने के अंदर दोगुनी हो गई है.
- एनडीए सिक्योरिटीज (NDA Securities) के शेयर में 188% की तेजी दर्ज की गई, जो सबसे ज्यादा है. - किसान मोल्डिंग्स (Kisan Mouldings) के शेयर में करीब 170% की तेजी देखी गई. - आरएस सॉफ्टवेयर के शेयर में करीब 141% का उछाल आया. - केसर इंडिया के शेयर में करीब 140% की तेजी दर्ज की गई. - Aananda Lakshmi Spinning Mills का शेयर एक महीने में करीब 135% उछला है. - Jayabharat Credit के शेयर में 133% का उछाल आया है. - Shakti Press के शेयर में पिछले महीने 120% की तेजी आई. - HB Leasing & Finance Company के शेयर में करीब 118 फीसदी की तेजी देखी गई. - पिछले एक महीने के दौरान Jubilant Industries के शेयर में 112 फीसदी की तेजी आई. - ASM Technologies के शेयर में फरवरी महीने में 100 फीसदी से ज्यादा तेजी दर्ज की गई. - Sreechem Resins के शेयर भी फरवरी महीने में 100 फीसदी से ज्यादा उछला. - Acceleratebs India के शेयर में 100 फीसदी की तेजी आई. - Duroply Industries के शेयर में भी फरवरी महीने के दौरान 100% की तेजी आई.
बता दें, बाजार नियामक सेबी ने परिसंपत्ति प्रबंधकों से निवेशकों को अपने छोटे और मिड-कैप फंडों से जुड़े जोखिमों के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए कहा है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









