
इधर भारत में थी दिवाली, उधर चीन में मची थी आर्थिक दहशत, बिखर गया शेयर बाजार!
AajTak
सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के पांच साल पर हुए सम्मेलन के बाद चीन के शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आने वाले दिनों में विदेशी निवेशक भारी बिकवाली कर सकते हैं. पिछले दिनों चीन ने अपने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के आंकड़े को देर से जारी करने का ऐलान किया था.
चीनी शेयर बाजार (China Share Market) से विदेशी निवेशक निकलने की राह पर खड़े नजर आ रहे हैं. इस साल पहली बार चीन के स्टॉक मार्केट (China Stock Market) में विदेशी निवेशक बिकवाली शुरू कर सकते हैं. चीन की सत्ताधारी पार्टी के सम्मेलन में सहायक नीतियों में हुई कटौती और नए सिरे से लगे कोविड प्रतिबंध (Covid) की वजह से मार्केट में निवेशकों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं. इस वजह से विदेशी निवेशक चीन के मार्केट से अपने फंड की निकासी का मन बना रहे हैं. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी निवेशकों ने जबरदस्त बिक्री की है.
सोमवार को बड़ी बिकवाली
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बीते दिन हांगकांग से साथ ट्रेडिंग लिंक के जरिए मेनलैंड शेयरों में रिकॉर्ड 17.9 अरब युना (2.5 अरब डॉलर) की नेट बिकवाली की है. फिलहाल ये अब तक स्मॉल नेट आउटफ्लो दिखाई दिया है. एक्सपर्ट्स की मानें, तो अगर ये आउटफ्लो साल के आखिर तक बना रहा, तो 2014 में शुरू हुए स्टॉक कनेक्ट प्रोग्राम के बाद से ये पहली सालाना गिरावट होगी.
मार्केट में दहशत
पांच साल पर चीन में हुए सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मेलन के बाद सोमवार को मार्केट में दहशत बिकवाली दर्ज की गई. हैंगसेंग चाइना एंटरप्राइजेज इंडेक्स 2008 के फाइनेंसियल संकट के बाद के निचले स्तर पर गिर गया.
ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के एक एक्सपर्ट मार्विन चेन ने कहा कि चीनी शेयरों पर अब विदेशी सेंटीमेंट कम नजर आ रहे हैं. पार्टी के सम्मेलन से कोविड की नीतियों में किसी भी तरह के बदलाव नहीं होने का संकेत बाहर आए हैं . मार्केट को अब दिसंबर में होने वाले सेंट्रल वर्क कॉन्फ्रेंस का इंतजार करना पड़ सकता है. इस में सभी की नजरें इस बात पर टिकी होंगी की नया नेतृत्व चीन की इकोनॉमिक मुश्किलों का हल कैसे और क्या निकालेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










