इधर बेटी की डोली उठी, उधर MCD ने चला दिया बुलडोजर, शादी में आए रिश्तेदारों को वापस लौटाया
AajTak
पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में बनीं झुग्गी- झोपड़ियों पर गुरुवार को MCD बुलडोजर चला. जिसके बाद कई परिवारों को सड़क पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा. यहां रहने वाला एक परिवार ऐसा भी है जिसके घर पर बेटी की शादी थी. दुल्हन के विदा होते ही MCD के अधिकारी पहुंचे घर खाली करने का आदेश दिया और बुलडोजर चला दिया.
पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में एमसीडी का बुलडोजर चला और यहां लगभग दर्जनभर से ज्यादा झुग्गियों को अवैध बताकर MCD प्रशासन ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. एमसीडी के इस एक्शन के बाद यहां रहने वाले लोग सड़कों पर रहने के लिए मजबूर हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक इन झुग्गियों में रहने वाले एक परिवार के घर 8 फरवरी को लड़की की शादी थी.
परिवार ने शादी में अपने सभी सगे संबंधियों को बुलाया हुआ था. गुरुवार को बेटी की डोली उठी और उसी दिन घर पर एमसीडी के अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंच गए और घर खाली करने का आदेश देने लगे. परिवार पूरी तरह से मेहमानों की विदाई तक ठीक से नहीं कर पाया था. इस दौरान यहां रहने वाले लोगों ने कोर्ट से प्राप्त स्टे आर्डर भी अधिकारियों को दिखाया. लेकिन उन्होंने किसी की एक ना सुनी और झुग्गियों को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया.
यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि वह लगभग 30 सालों से यहां रह रहे हैं. उनके पास झुग्गियों के पते पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बिजली के कनेक्शन और पानी के कनेक्शन के साथ साथ बैंक अकाउंट भी है. लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन ने उनकी झुग्गियों को अवैध बताकर तोड़ दिया. स्थानीय लोग आम आदमी पार्टी की विधायक धनवती चंदेला के पास भी गए. लेकिन वहां से भी इन्हें कोई मदद नहीं मिली. बेघर हुआ परिवार खुले आसमान के नीचे राते बिताने को मजबूर हैं.
इस मामले पर दुल्हन की मां ने बताया कि 31 तारीख को घर खाली करने का नोटिस दिया गया. शादी वाले घर में महज तीन दिन में कैसे कुछ भी हो पाएगा. घर में शादी है और अभी तक विदाई भी नहीं हुई. घर पर आकर बुलडोजर चला दिया सारा सामान दब गया रिश्तेदार को भी भेजना पड़ा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










