
'इधर काफी पाबंदियां हैं, जिंदगी एन्जॉय करना चाहती हूं...', विदेश जाना चाहती थी राधिका, समाने आई कोच के साथ व्हाट्सऐप चैट
AajTak
हत्या के मामले की जांच चल रही है और अदालत ने आरोपी पिता को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि राधिका के पिता दीपक यादव ने उनकी टेनिस एकेडमी को लेकर बार-बार होने वाले विवाद के चलते अपनी बेटी की हत्या कर दी.
टेनिस प्लेयर राधिका यादव, जिनकी गुरुग्राम में उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, कुछ समय के लिए विदेश जाने की योजना बना रही थीं, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि यहां उन्हें बहुत ज्यादा पाबंदियों में रहना पड़ रहा है. यह बात राधिका के कोच के साथ उनकी व्हाट्सएप चैट से पता चली है. राधिका के पिता ने उनकी हत्या की बात स्वीकार की है. राधिका और उनके कोच के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट आज तक के पास है.
चैट में राधिका अपने कोच से कहती हैं, 'इधर काफी पाबंदियां हैं, मैं जिंदगी एन्जॉय करना चाहती हूं.' अपने कोच के साथ बातचीत में उन्होंने अपने परिवार से दूर जाने की इच्छा जताई थी, क्योंकि वह जिंदगी का लुत्फ उठाना चाहती थीं. राधिका ने विदेश जाने के बारे में भी चर्चा की थी. दुबई या ऑस्ट्रेलिया उनके विकल्पों में शामिल थे, जबकि चीन में खाने के कम विकल्प होने के कारण उन्होंने वहां जाने से मना कर दिया था.
यह भी पढ़ें: 'राधिका के सीने में 4 गोलियां मारी गईं', पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा, झूठा साबित हुआ पिता का कुबूलनामा
एल्विश यादव के गांव की रहने वाली थी राधिका
हत्या के मामले की जांच चल रही है और अदालत ने आरोपी पिता को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि राधिका के पिता दीपक यादव ने उनकी टेनिस एकेडमी को लेकर बार-बार होने वाले विवाद के चलते अपनी बेटी की हत्या कर दी. सूत्रों की मानें तो वह राधिका की सोशल मीडिया रील्स को लेकर गांव वालों के तानों से परेशान थे. करीब दो साल पहले रिलीज हुआ राधिका का एक म्यूजिक वीडियो भी सामने आया है.
सूत्रों का कहना है कि हत्या की वजह शायद यही वीडियो रहा होगा. राधिका मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गांव की रहने वाली थी और उनसे प्रेरित थी. सूत्रों के अनुसार, वह इंफ्लुएंसर बनना चाहती थी और इसी बात को लेकर उसके पिता को गांव वाले बार-बार ताना मारते थे. हालांकि, गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि आरोपी पिता ने टेनिस प्लेयर राधिका की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है. उसने अपनी बेटी की टेनिस एकेडमी को विवाद का कारण बताया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










