
इतिहास में पहली बार... CRPF में दो महिला अधिकारियों को प्रमोट कर बनाया गया IG
AajTak
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है. रिजर्व बल के इतिहास में पहली बार दो महिला अधिकारियों को प्रमोट कर महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है. IG सीमा धुंडिया को सीआरपीएफ के बिहार सेक्टर का नेतृत्व करने का जिम्मा मिला है तो वहीं IG एनी अब्राहम रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) का नेतृत्व करेंगी.
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) के इतिहास में एक नया सुनहरा अध्याय जुड़ गया है. स्थापना के बाद 35 साल के इतिहास में पहली बार CRPF में दो महिला अधिकारियों को प्रमोट कर महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है. वैसे तो CRPF में 1987 में महिलाओं को भर्ती करने की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अब तक ये मुकाम किसी महिला अधिकारी ने हासिल नहीं किया है.
इस मुकाम को हासिल करने वाली महिला अधिकारियों का नाम है, IG सीमा धुंडिया और IG एनी अब्राहम. IG सीमा धुंडिया को सीआरपीएफ के बिहार सेक्टर का नेतृत्व करने का जिम्मा मिला है तो वहीं IG एनी अब्राहम रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) का नेतृत्व करेंगी. सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की स्थापना 1992 में की गई थी. 30 साल के इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी RAF का नेतृत्व करने जा रही हैं. बता दें कि हाल ही में एनी अब्राहम को IG के रूप में पदोन्नत किया गया था. अब उनकी तैनाती आरएएफ के प्रमुख के रूप में की गई है.
एक ही बैच की हैं दोनों अधिकारी
सीआरपीएफ का महिलाओं को सशक्त बनाने का इतिहास रहा है. 1986 में देश में पहली बार सिर्फ महिलाओं की बटालियन स्थापित करने का गौरव भी सीआरपीएफ को हासिल है. संयोग से, सीमा धुंडिया और एनी अब्राहम दोनों ही महिला अधिकारियों के पहले बैच में शामिल थीं.
IG सीमा धुंडिया
दोनों को ही 1987 में बल में शामिल किया गया था. दोनों का शानदार करियर चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं और उपलब्धियों से भरा रहा है. IG सीमा धुंडिया देश भर के अत्याधिक संवेदनशील इलाकों में तैनात रहकर देश के लिए बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कर चुकी हैं. उन्होंने फोर्स की दूसरी महिला बटालियन को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई है. वह लाइबेरिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन में पहली बार सभी महिला एफपीयू की आकस्मिक कमांडर भी थीं और आरएएफ में डीआईजी के रूप में कार्यरत थीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










