
इतनी बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ सिर्फ 6,500 रुपये में मिल रहा स्मार्टफोन
Zee News
सस्ते और अच्छे स्मार्टफोन की तलाश हर किसी को रहती है. यही वजह है कि बाजार में सस्ते स्मार्टफोन की मांग काफी रहती है. ग्राहकों की इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक और कंपनी ने शानदार फीचर्स से लैस स्मार्टफोन लॉन्च किया है.
नई दिल्लीः सस्ते और अच्छे स्मार्टफोन की तलाश हर किसी को रहती है. यही वजह है कि बाजार में सस्ते स्मार्टफोन की मांग काफी रहती है. ग्राहकों की इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक और कंपनी ने शानदार फीचर्स से लैस स्मार्टफोन लॉन्च किया है. itel इंडिया ने itel A49 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है. इसकी कीमत 6,499 रुपये है.
स्मार्टफोन में है 4000 mAh की बैटरी itel A49 स्मार्टफोन के बारे में दावा किया जा रहा है कि 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. itel के इस स्मार्टफोन में HD+ IPS वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है. itel A49 स्मार्टफोन में 4000 mAh की बैटरी दी गई है.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







