
इजरायल-हमास जंग में 47 दिन बाद सीजफायर! 96 घंटे के युद्धविराम में 30 बच्चों समेत 50 बंधकों की होगी रिहाई, बदले में 150 फिलिस्तीनी भी छूटेंगे
AajTak
हमास की कैद में मौजूद इजरायली बंधकों के लिए आज तब राहत की खबर आई जब पता चला कि इजरायली कैबिनेट ने हमास के साथ 96 घंटों के सीजफायर को मंजूरी दे दी है. इसके एवज में हमास इजरायल के 50 बंधकों को रिहा करेगा. इनमें महिलाएं, माएं और बच्चे शामिल हैं.
इजरायल हमास युद्ध के 47 दिन बाद आखिर सीजफायर हो गया है. अब कुछ ही घंटे में गाजा में तोप-बंदूक और फाइटर जेट्स की आवाजें बंद हो जाएंगी. एक अभूतपूर्व घटनाक्रम में इजरायली कैबिनेट ने हमास के साथ जंग में सीजफायर को मंजूरी दे दी है. इसके एवज में हमास इजरायल के 50 बंधकों को छोड़ेगा. हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल में अचानक हमला कर लगभग 240 बंधकों को किडनैप कर लिया था.
इजरायल सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार अगले 4 दिनों में हमास इन बंधकों को रिहा करेगा. इस इजरायल की ओर से हमला पूरी तरह से बंद रहेगा. रिपोर्ट के अनुसार हमास जिन बंधकों को रिहा करेगा उनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं. इन्हें 10 से 12 के समूह में रिहा किया जाएगा.
तेल अवीव की मीडिया के अनुसार जिन लोगों को रिहा किया जाएगा उनमें 30 बच्चे, 8 माएं और 12 महिलाएं शामिल हैं.
इजरायल ने कहा, "इजरायली सरकार सभी अपहृत लोगों को घर लाने के लिए प्रतिबद्ध है. आज रात, सरकार ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के पहले चरण की रूपरेखा को मंजूरी दे दी, जिसके तहत कम से कम 50 इजरायलियों को जिन्में महिलाओं और बच्चे शामिल हैं, को चार दिनों की अवधि में रिहा किया जाएगा, इस दौरान लड़ाई में शांति रहेगी."
हर 10 बंधकों की रिहाई के बदले 1 दिन बढ़ जाएगा सीजफायर
इजरायल ने इसके आगे कहा है कि हमास अगर 10 और बंधकों को छोड़ता है तो सीजफायर की मियाद एक दिन और बढ़ जाएगी. बता दें कि अभी हमास के पास इजरायल के 240 बंधक मौजूद हैं. यानी कि अगर हमास 50 के अलावा 10 और इजरायली बंधकों को छोड़ता है तो इजरायल अपनी ओर से सीजफायर को एक दिन और बढ़ा देगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










