
इजरायल में भले मचा हो तूफान लेकिन दोहा में डील पर हो गई साइन, गाजा में रुकेगी जंग
AajTak
इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते से गाजा में लड़ाई रुक जाएगी और हमास की हिरासत में रखे गए दर्जनों इजरायली बंधकों की रिहाई की जाएगी.
इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में बंधक बनाए गए लोगों को रिहा करने और युद्ध विराम लागू करने के लिए इजरायल और हमास के बीच समझौते पर दोहा में वार्ताकारों ने आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर किए हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि वह अपनी सुरक्षा मंत्रिमंडल की बैठक बुलाएंगे और सरकार युद्ध विराम समझौते को मंजूरी देगी, जिससे गाजा में लड़ाई रुक जाएगी और दर्जनों इजरायली बंधकों को रिहा किया जा सकेगा.
Times of Israel के मुताबिक, नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा, "इजरायल युद्ध के सभी टारगेट्स को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें हमारे सभी बंधकों (जीवित और मृत दोनों) की वापसी भी शामिल है."
अपने बयान में नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने गाजा से लौटने वाले बंधकों को लेने के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स को तैयार रहने का निर्देश दिया है और उनके परिवारों को जानकारी दे दी गई है कि समझौता हो गया है. गुरुवार को चल रही बातचीत के बीच, युद्धग्रस्त गाजा में इजरायली हवाई हमलों में करीब 72 लोग मारे गए.
युद्ध विराम समझौते का नेतन्याहू के दक्षिणपंथी गठबंधन सहयोगियों ने कड़ा विरोध किया है, जिस पर इजरायल के प्रधानमंत्री सत्ता में बने रहने के लिए निर्भर हैं. इससे पहले गुरुवार को इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इटमार बेन-ग्वीर ने धमकी दी थी कि अगर इजरायल ने युद्ध विराम को मंजूरी दी, तो वह सरकार छोड़ देंगे. युद्ध विराम समझौते के बारे में नेतन्याहू के बयान के बाद बेन-ग्वीर की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया.
गाजा में जंग रोकने के लिए सीजफायर
इजरायल और हमास के बीच हुए समझौते का इजरायल के प्रधानमंत्री ने ऐलान किया. इससे गाजा में चल रही पिछले 15 महीने की जंग रुक जाएगी, जिससे मिडिल ईस्ट पूरी दुनिया के अंदर सुर्खियों में बना रहा और कई हिस्से से प्रोटेस्ट की खबरें सामने आईं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










