
इजरायल-फिलिस्तीन की लड़ाई में कूदे कानपुर के नेता! होर्डिंग लगाने पर मोहल्ले के लोगों ने ही सिखा दिया सबक
AajTak
कानपुर के सपा नेताओं ने सुबह-सुबह फिलिस्तीन के समर्थन में एक बड़ी सी होर्डिंग लगा दी. जिसमें इजराइल के सामानों के बहिष्कार की अपील की गई थी. लेकिन इस होर्डिंग के लगाए जाने के बाद खुद उनके ही समुदाय के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया.
इजराइयल और फिलिस्तीन की लड़ाई से कानपुर का कोई लेना-देना भले न हो, लेकिन यहां के नेता अपने-अपने हिसाब से हर लड़ाई में अपना मौका निकालने में लग जाते हैं, यही मौका कभी-कभी उल्टा भी पड़ जाता है. ऐसा ही हुआ है कानपुर के सपा नेता मुनाफुद्दीन, आबिद और जफरखांन के साथ. मुनाउद्दीन सपा के विधानसभा छावनी अध्यक्ष हैं बाकी दोनों वार्ड अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हैं. इन दोनों को ही इजरायल-फिलिस्तीन मामले के बीच में कूदना भारी पड़ गया है. दरअसल इन तीनों नेताओं ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए शुक्रवार के दिन सुबह-सुबह फिलिस्तीन के समर्थन में एक बड़ी सी होर्डिंग लगा दी. जिसमें इजरायल के सामानों के बहिष्कार की अपील की गई थी. लेकिन इस होर्डिंग के लगाए जाने के बाद खुद उनके ही समुदाय के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. उनके समुदाय के लोगों ने मोहल्ले में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए होर्डिंग का विरोध किया.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










