
इजरायल पर ईरान का सबसे बड़ा हमला, 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी, रॉकेट अलार्म एक्टिव, बम शेल्टर में भेजे गए नागरिक
AajTak
अमेरिका की चेतावनी के बाद ईरान ने इजरायल पर हमला बोल दिया है. बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं. इजरायली सेना ने बताया कि ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है. इजरायली सेना के मुताबिक, सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है.
अमेरिका की चेतावनी के बाद ईरान ने इजरायल पर हमला बोल दिया है. बताया जा रहा है कि ईरान ने 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं. इजरायली सेना ने बताया कि ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है.अमेरिका ने इस हमले की पहले ही चेतावनी दी थी और कहा था कि अगर ईरान हमले करता है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
इजरायली सेना के मुताबिक, सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है. सेना ने बताया कि लाखों लोगों को बम शेल्टरों में भेज दिया गया है और उनकी हर कीमत पर सुरक्षी की जाएगी. सोशल मीडिया पर हमले की कुछ तस्वीरें भी सामने आ रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि इजरायली मिसाइल से उसे इंटरसेप्ट किया जा रहा है और ईरानी अटैक को हवा में ही बेअसर किया जा रहा है.
डेड सी, तेल अवीव के आसपास गिरी मिसाइलें
इजरायली सेना अपने नागरिकों से कहा है कि ईरान की तरफ से मिसाइल दागे जा रहे हैं. सेना ने एक बयान में कहा, "आप अगले आदेश तक सुरक्षित क्षेत्र में रहें." बताया जा रहा है कि ईरान की मिसाइलें और शार्पनेल डेड सी, देश के दक्षिण इलाके और तेल अवीव के आसपास शेरोन क्षेत्र में गिरी हैं लेकिन किसी हताहत की जानकारी नहीं है.
ईरान के मिसाइल हमले के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का भी बयान सामने आया है. राष्ट्रपति बाइडेन ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि इजरायल को ईरानी मिसाइल हमलों से बचाने और क्षेत्र में अमेरिकी सेना की रक्षा करने में मदद करने के लिए तैयार है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










