
इजरायल ने ठुकराई अमेरिका की मांग, अब तुर्की हुआ नाराज, लिया ये बड़ा फैसला
AajTak
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा कि गाजा पर इजरायल के हमलों के बीच हमने परामर्श के लिए तेल अवीव में अपने राजदूत को वापस बुला लिया है. इजरायल ने संघर्ष विराम और मानवीय सहायता जारी रखने के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है. गाजा में सामने आ रही मानवीय त्रासदी को देखते हुए तेल अवीव में हमारे राजदूत को वापस बुलाने का निर्णय लिया गया. वहीं, जॉर्डन के उप प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भी तत्काल युद्धविराम की मांग करते हैं.
इजरायल-हमास के बीच जारी जंग अब खतरनाक मोड पर आ गई है. इजरायली पीएम नेतन्याहू ने अब अमेरिका की मांग को भी ठुकरा दिया है. दरअसल, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को नेतन्याहू से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने सीजफायर का दबाव बनाया, लेकिन नेतन्याहू ने साफ तौर पर कहा कि जबतक बंधकों की रिहाई नहीं होगी, हमले जारी रहेंगे. नेतन्याहू के इस रुख से तुर्की नाराज हो गया है. तुर्की ने इजराइल द्वारा संघर्ष विराम के आह्वान को अस्वीकार करने, गाजा में नागरिकों के खिलाफ हमले जारी रखने पर इजरायल से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है. वहीं, जॉर्डन के उप प्रधान मंत्री ने कहा कि हम भी तत्काल युद्धविराम की मांग करता हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जंग के बीच तीसरी बार इजरायल पहुंचे थे. तेल अवीव में उन्होंने नेतन्याहू से मुलाकात की थी, उन्होंने मानवता के आधार पर अस्थायी तौर पर संघर्ष विराम और आम नागरिकों की सुरक्षा का ख्याल रखने पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि इससे गाजा तक मदद पहुंचाने और बंधकों की रिहाई में आसानी होगी. इसके जवाब में नेतन्याहू ने कहा कि अगर हमने ऐसा किया तो इससे हमास को फिर से एकजुट होने और हथियार जमा करने का समय मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि जब तक बंधकों की रिहाई नहीं होगी, तब तक हमले जारी रहेंगे.
वहीं भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने इजरायल के विदेशमंत्री से बात की. उन्होंने कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करने, अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के पालन और टू नेशन समाधान के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई.
तुर्की ने बताई राजदूत बुलाने की वजह
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा कि गाजा पर इजरायल के हमलों के बीच हमने परामर्श के लिए तेल अवीव में अपने राजदूत को वापस बुला लिया है. इजरायल ने संघर्ष विराम और मानवीय सहायता जारी रखने के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है. गाजा में सामने आ रही मानवीय त्रासदी को देखते हुए तेल अवीव में हमारे राजदूत को वापस बुलाने का निर्णय लिया गया. मंत्रालय ने कहा कि साकिर ओज़कन टोरुनलर परामर्श के लिए अंकारा जाएंगे.
गाज में अबतक 9 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










