
इजरायल ने अब सीरिया के रक्षा मंत्रालय पर किया ड्रोन हमला, बेसमेंट में छिपे अधिकारी!
AajTak
इजरायल सीरिया पर लगातार तीसरे दिन भी हमला कर रहा है. बुधवार को इजरायल ने सीरिया के रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया जिसमें एंट्री गेट क्षतिग्रस्त हो गया. मंत्रालय के अधिकारी हमले से डरकर बेसमेंट में छिपे हुए हैं.
मध्य-पूर्व में कई मोर्चों पर युद्ध छिड़ा हुआ है जिसमें लगभग हर मोर्चे पर इजरालयल की संलिप्तता दिख रही है. ताजा हालात ये हैं कि इजरायल ने सीरिया में भी हमले तेज कर दिए हैं. इजरायल की सेना आईडीएफ (Israeli Defense Forces) ने बुधवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क में सीरियाई रक्षा मंत्रालय के एंट्री गेट पर हमला किया. सोमवार से ही इजरायल सीरिया की इस्लामिक नेतृत्व वाली सरकार की सेना को निशाना बना रहा है. सीरिया के दक्षिणी शहर स्वैदा में स्थानीय सुरक्षा बलों और ड्रूज समुदाय के लड़ाकों के बीच झड़प के बाद इजरायल ने सीरियाई बलों को निशाना बनाना शुरू किया.
इजरायल का कहना है कि वो ड्रूज अल्पसंख्यकों को स्थानीय सैनिकों के हमले से बचाने के लिए ये हमले कर रहा है. सीरियाई रक्षा मंत्रालय के सुरक्षा सूत्रों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि मंत्रालय की इमारत पर कम से कम दो ड्रोन हमले हुए हैं और अधिकारी बेसमेंट में छिपे हुए हैं. सीरियाई सरकारी समाचार चैनल इलेखबरिया टीवी ने बताया कि इजरायली हमले में दो नागरिक घायल हुए हैं.
इजरायली सेना ने बताया, 'हमने दमिश्क में सीरियाई शासन के सैन्य मुख्यालय परिसर के एंट्री गेट पर हमला किया है. सेना दक्षिणी सीरिया में ड्रूज नागरिकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाइयों पर नजर बनाए हुए है.'
सीरिया पर इजरायल का हमला, कैसे हुई शुरुआत?
सीरिया की सरकारी मीडिया ने बताया कि बुधवार को इजरायल ने मुख्य रूप से सुवैदा शहर को निशाना बनाया. इस पूरे संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब सोमवार को ड्रूज लड़ाकों और बेदोइन सशस्त्र समूह के बीच लड़ाई को दबाने के लिए शहर में सरकारी सैनिक घुसे. लेकिन हुआ ये कि ड्रूज लड़ाकों और सरकारी बलों के बीच ही लड़ाई छिड़ गई. दोनों पक्षों के बीच संघर्षविराम तो हुआ लेकिन बार-बार इसका उल्लंघन किया जा रहा है.
स्थानीय समाचार आउटलेट स्वैदा24 के अनुसार, बुधवार तड़के स्वैदा शहर और आस-पास के गांवों पर भारी तोपखाने और मोर्टार से गोलाबारी की गई. सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने सरकारी समाचार एजेंसी सना को दिए एक बयान में कहा कि स्वैदा में गैरकानूनी समूह युद्धविराम का उल्लंघन कर रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









