
'इजरायल के साथ डटकर खड़े हैं', ईरान के हमले के बाद US का बयान, ब्रिटेन बोला- तेहरान अराजकता पर आमदा
AajTak
ईरान ने इजरायल बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है.इन हमलों की वैश्विक जगत ने कड़ी निंदा की है. दरअसल सीरिया में अपने वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद सीरिया ने इजरायल पर यह जवाबी हमला किया है
सीरिया में अपने वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद अब ईरान ने इजरायल पर पलटवार करते हुए करीब 200 ड्रोन और मिसाइल से हमले किए हैं. ईरान ने कहा है कि उसने कुछ खास लक्ष्यों को निशाना बनाने के मकसद से यह हमला किया है. अमेरिका और ब्रिटेन ने कई ड्रोन को मार गिराया है.
हमले के बाद इजरायल ने इमजरेंसी बैठक की है. इजरायल सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि ईरानी हमले पर इजरायली प्रतिक्रिया स्पष्ट और निर्णायक होगी. इस बीच इज़रायल ने कहा है कि वह सभी उड़ानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर रहा है क्योंकि यहां ईरानी ड्रोन हमले की आशंका है.
सुरक्षा कैबिनेट पर विचार-विमर्श के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बात की है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका इजरायल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं इजरायल पर ईरानी हमलों को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आज एक आपात बैठक बुलाई है. व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि वह इजरायल की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है.
यह भी पढ़ें: ईरान ने 14 दिन बाद किया 'बदले' वाला अटैक, इजरायल पर दागे 200 मिसाइल और ड्रोन, IDF ने एक्टिवेट कर दिया एरियल डिफेंस सिस्टम
व्हाइट हाउस का बयान
व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा, अमेरिका इजरायल के लोगों के साथ खड़ा है और ईरान से इस खतरे के खिलाफ उनकी रक्षा का समर्थन करता है. प्रवक्ता ने कहा, "ईरान ने इजरायल के खिलाफ हवाई हमला शुरू कर दिया है और राष्ट्रपति जो बाइडेन की टीम इजरायली अधिकारियों के साथ-साथ अन्य सहयोगियों और सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में है.' बयान के अनुसार, राष्ट्रपति बाइडेन जो मध्य पूर्व के घटनाक्रम के बाद डेलावेयर स्थित अपने घर से वाशिंगटन वापस लौट आए हैं. वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से मुलाकात करेंगे.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







