
इजरायल के साइंटिस्ट ने कृत्रिम गर्भ से पैदा किए चूहे, इंसानों पर भी नजर
AajTak
इजरायल के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने सभी अविष्कारों से बड़ा अविष्कार किया है. विजमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने कृत्रिम गर्भ में चूहों का प्रजनन कराया है. यानी बिना गर्भधारण किए ही चूहों का प्रजनन कराया है. भविष्य में ये तकनीक इंसानों के लिए भी काम आ सकती है. क्योंकि इंसानों में बच्चे पैदा करने के लिए पुरुष तो सिर्फ एक कोशिका देते हैं, लेकिन महिला बच्चे को 9 महीने गर्भ में रखती हैं. अपनी सेहत और करियर रिस्क में डालती हैं.
इजरायल के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने सभी अविष्कारों से बड़ा अविष्कार किया है. विजमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने कृत्रिम गर्भ में चूहों का प्रजनन कराया है. यानी बिना गर्भधारण किए ही चूहों का प्रजनन कराया है. भविष्य में ये तकनीक इंसानों के लिए भी काम आ सकती है. क्योंकि इंसानों में बच्चे पैदा करने के लिए पुरुष तो सिर्फ एक कोशिका देते हैं, लेकिन महिला बच्चे को 9 महीने गर्भ में रखती हैं. अपनी सेहत और करियर रिस्क में डालती हैं. (फोटोः गेटी) विजमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (Weizmann Institute of Science) के वैज्ञानिकों ने निषेचित अंडों (Fertilised Eggs) को ग्लास वायल में रखा. उन्हें वेंटिलेटेड इनक्यूबेटर में रोटेट करते रहे. 11 दिन के बाद उनसे भ्रूण बन गया. ये चूहे के गर्भधारण का बीच का हिस्सा है. सारे भ्रूण सहीं से विकसित हुए. उनका दिल कांच के वायल से भी दिख रहा था. उनका दिल प्रति मिनट 170 बार धड़क रहा था. (फोटोः गेटी) विजमैन इंस्टीट्यूट के साइंटिस्ट्स ने कहा है कि अभी हम इंसानों के साथ ऐसा करने से एक कदम दूर हैं. गर्भधारण की प्रक्रिया में काम का विभाजन सभी जीवों में असंतुलित है. इंसानों की बात करें तो पुरुष सिर्फ एक कोशिका देकर अलग हो जाता है. जबकि उस कोशिका को विकसित करने का काम महिला का होता है. यानी गर्भवती बनने के दौरान महिलाओं को कई तरह के कष्ट से गुजरना पड़ता है. (फोटोः गेटी) Reproduction without pregnancy: would it really emancipate women? | Jenny Kleeman https://t.co/Hx8SK7jhJj
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











