
इजरायल के विदेश मंत्री का भारत दौरा 4 नवंबर से, PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात
AajTak
इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार दो दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं. इस दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे. उनके पीएम मोदी से भी मुलाकात करने की चर्चा है.
इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार नवंबर के पहले हफ्ते में दो दिन के दौरे पर भारत आएंगे. वह 4 नवंबर को भारत पहुंचेंगे और 5 नवंबर तक नई दिल्ली में रहेंगे. अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे.
इजरायली विदेश मंत्री अपने भार दौरे में दोनों देशों के द्विपक्षीय मसलों के साथ ही क्षेत्रीय विकास और अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इजरायली विदेश मंत्री गोदान और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फरवरी महीने में म्यूनिख में हुए एक कार्यक्रम से इतर भी मुलाकात की थी. तब दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच यमन के हूती विद्रोहियों, ईरान मसले के साथ ही अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी.
जयशंकर और गोदान ने इजरायल के जरिये एशिया, यूरोप और अमेरिका को जोड़ने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विजन पर भी बातचीत हुई थी. गौरतलब है कि 2023 के जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत से यूरोप तक, एक इंफ्रास्ट्रक्चर की परियोजना का ऐलान हुआ था. इस परियोजना का उद्देश्य मिडिल ईस्ट के जरिये एशिया को यूरोप से जोड़ना था.
यह भी पढ़ें: 'चाइनीज माल' क्यों साबित हुआ ट्रंप का कराया सीजफायर? फिर जंग के मैदान में इजरायल-हमास, 5 Points
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस प्रोजेक्ट को ऐतिहासिक बताया था, जो मिडिल ईस्ट और इज़रायल की तस्वीर बदल देगी. बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस परियोजना में रुचि ली और इसके अमेरिका तक विस्तार की बात चली. भारत और इजरायल ने हाल ही में इजरायली वित्त मंत्री स्मोटिच की भारत यात्रा के दौरान द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर किए थे.
यह भी पढ़ें: इजरायल ने गाजा में किए ताबड़तोड़ हमले, 81 मौतों के बाद बोला- सीजफायर फिर से लागू

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










