
इजरायल की मस्जिदों में लाउडस्पीकर बैन, निशाने पर नेतन्याहू सरकार
AajTak
इजरायल के रक्षा मंत्री इतामेर बेन ग्विर ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वे मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान करने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसा नहीं करने की स्थिति पर लाउडस्पीकर को जब्त करने और उस मस्जिद पर जुर्माना लगाने को कहा गया है.
कई मोर्चों पर जंग लड़ रहे इजरायल ने एक और विवादित फैसला लिया है. इजरायल ने देश की मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान करने पर रोक लगा दी है.
इजरायल के रक्षा मंत्री इतामेर बेन ग्विर ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वे मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान करने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसा नहीं करने की स्थिति पर लाउडस्पीकर को जब्त करने और उस मस्जिद पर जुर्माना लगाने को कहा गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी यरूशलम और कई दूसरे इलाकों में मस्जिदों से आने वाले तेज शोर की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया है. बेन ग्विर ने पुलिस कमांडरों से कहा है कि वह जल्द एक बिल पेश करेंगे और शोर मचाने वाली मस्जिदों पर जुर्माना बढ़ाया जाएगा.
इस फैसले के खिलाफ इजराइल में ही विरोध की आवाज उठने लगी हैं. इजरायल के कुछ शहरों के मेयर ने कहा है कि हम बेन ग्विर के इस कदम को मुस्लिमों के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई के तौर पर देखते हैं, जिससे दंगे फैल सकते हैं.
फिलीस्तीनी नागरिकों ने फैसले की कि निंदा
इजरायली सरकार के इस फैसले से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू निशाने पर आ गए हैं. फिलीस्तीनियों ने इस फैसले की कड़ी निंदा की है. फिलीस्तीन में फैसले लेने वाली सबसे बड़ी संस्था फिलीस्तीन नेशनल काउंसिल ने इस फैसले को मस्जिदों के खिलाफ अपराध बताते हुए इसकी निंदा की है और इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया है. काउंसिल ने जारी बयान में कहा कि यह धार्मिक स्थलों पर हमला है.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










