
इजरायल की ईरान पर ताबड़तोड़ बमबारी, 50 से ज्यादा फाइटर जेट्स ने अहम सैन्य ठिकानों पर बोला धावा
AajTak
आईडीएफ ने कहा कि उसने ईरानी शासन के कई सैन्य मुख्यालयों पर हमला किया है, जिसमें 'थरल्लाह' मुख्यालय भी शामिल है, जो रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का जनरल हेडक्वार्टर है, जिसे तेहरान को आंतरिक खतरों सहित अन्य सुरक्षा खतरों से बचाने के लिए बनाया गया है.
इजरायली सेना (IDF) ने सोमवार को दावा किया कि उसके 50 से अधिक लड़ाकू विमानों ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर तेहरान में ईरान के आंतरिक सुरक्षा बलों और ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से संबंधित प्रमुख कमांड सेंटरों और संपत्तियों पर हवाई हमले किए. आईडीएफ ने बताया कि ये ताजा हवाई हमले ईरानी शासन की सैन्य क्षमताओं को नुकसान पहुंचाने के लिए तेहरान क्षेत्र में ईरान के सैन्य मुख्यालय, मिसाइल और रडार प्रोडक्शन साइट और मिसाइल स्टोरेज को निशाना बनाकर किए गए.
आईडीएफ ने कहा कि उसने ईरानी शासन के कई सैन्य मुख्यालयों पर हमला किया है, जिसमें 'थरल्लाह' मुख्यालय भी शामिल है, जो रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का जनरल हेडक्वार्टर है, जिसे तेहरान को आंतरिक खतरों सहित अन्य सुरक्षा खतरों से बचाने के लिए बनाया गया है. इसके अलावा, इजरायली लड़ाकू विमानों ने 'सैयद अल-शहादा' ब्रिगेड पर भी बमबारी की, जो रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के अधीन आता है और ईरान की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी बमबारी के बाद इजरायल ने फोर्डो परमाणु ठिकाने पर फिर किया हमला, जानें कितना हुआ नुकसान
आईडीएफ ने कहा कि उसने ईरानी शासन की सैन्य क्षमताओं पर अपने हमले तेज कर दिए हैं और इजरायल की सुरक्षा बनाए रखने के लिए कार्रवाई जारी रखेगा. हमले के तहत आईआरजीसी के केंद्रीय सशस्त्र ठिकानों में से एक, 'बसीज हेडक्वार्टर' को निशाना बनाया गया. अपने अन्य कार्यों के साथ-साथ, यह मुख्यालय इस्लामी कानून को लागू करने और इनका उल्लंघन करने वाले नागरिकों की रिपोर्ट अधिकारियों को देने के लिए जाना जाता है. इजरायली एयर स्ट्राइक में अल्बोरज कोर को भी नुकसान पहुंचा, जो तेहरान के आसपास के शहरों को विभिन्न खतरों से बचाने तथा शासन की स्थिरता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है.
🎯 A List of Targets Struck in Iran This Afternoon: 1. Command centers and assets belonging to the IRGC and internal security forces 2. 𝗕𝗮𝘀𝗶𝗷 𝗛𝗲𝗮𝗱𝗾𝘂𝗮𝗿𝘁𝗲𝗿𝘀- One of the IRGC’s central armed bases of power; responsible for enforcing Islamic law and reporting…
इजरायली लड़ाकू विमानों ने ईरान के आंतरिक सुरक्षा बलों के अंतर्गत आने वाले इंटेलिजेंस और जनरल सिक्योरिटी पुलिस को भी निशाना बनाया, जो ईरानी शासन के सैन्य बलों का ही हिस्सा हैं. इन लक्ष्यों पर हमला करने से ईरानी शासन की सैन्य क्षमताओं और नियंत्रण स्थापित करने की उसकी क्षमता को नुकसान पहुंचा है, क्योंकि इन कमांड सेंटरों का महत्वपूर्ण सैन्य प्रभाव होता है. आईडीएफ ने यह भी दावा किया कि उसकी एयरफोर्स ने पश्चिमी, मध्य और पूर्वी ईरान में छह हवाई अड्डों पर हमला किया, जिससे रनवे, अंडरग्राउंड हैंगर, ईंधन भरने वाले विमान, एफ-14, एफ-5 और एएच-1 विमान नष्ट हो गए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










