
इजरायल-ईरान तनाव से कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर.. भविष्य को लेकर क्या कह रहे एक्सपर्ट्स
AajTak
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने पुरी ने कहा कि इजरायल और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने या किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए भारत तैयार है.
विश्व बाजार में 7 दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में 13 फीसदी का इजाफा होने के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं देखी गई है. भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देश में तेल आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी.
इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में 13 फीसदी का उछाल देखने को मिला है और 7 अक्टूबर को बाजार में कच्चे तेल का भाव छलांग लगाकर 79.4 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया जबकि ये एक सप्ताह पहले 70.2 डॉलर प्रति बैरल था. हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि कुछ दिनों में बाजार में नरमी आ जाएगी.
इजरायल और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने या किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए भारत सरकार ने आश्वासन दिया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि विश्व भर में तेल की जितनी खपत होती है, उससे ज्यादा तेल उपलब्ध है. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अगर कुछ सप्लायर तेल की आपूर्ति रोकते भी हैं तो भी हमारे पास और विकल्प मौजूद हैं. हमें आने वाले समय में तेल की कोई कमी नजर नहीं आ रही है. बता दें कि फिलहाल भारत अपनी खपत का 88 फीसदी तेल 39 देशों से आयात करता है.
एक्सपर्ट्स ने क्या कहा
मार्केट एक्सपर्ट नरेंद्र तनेजा ने बिजनेस टुडे से बात करते हुए कहा कि अगर खाड़ी देशों के बीच तनाव बढ़ता है तो आने वाले समय में भारत के लिए चिंताजनक स्थिति हो सकती है. उन्होंने आगे कहा कि अगर इजरायल ईरान के तेल वाले ठिकानों पर हमला करता है, तो हालात नियंत्रण के बाहर हो जाएंगे. ऐसे हालात होने पर ईरान होर्मुज समुद्र-संधि को रोक सकता है जिस वजह से तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं.
कुछ एक्सपर्ट्स का ये भी मानना है कि अगर जियो-पॉलिटकल स्थिति खराब नहीं होती है तो आने वाले दिनों में तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी. ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों इजरायल और ईरान पीछे हटेंगे क्योंकि कोई भी देश इस समय युद्ध के परिणाम बर्दाश्त नहीं कर सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











