
इजरायल-ईरान की हवाई जंग के बीच फंसे ये 3 देश... तनाव से दुनिया पर मंडराया खतरा
AajTak
ईरान और इजरायल के तनाव से अब बड़ी जंग का खतरा बढ़ता जा रहा है. ईरान और इजरायल के बीच काफी दूरी है और दोनों के बीच तीन देश पड़ते हैं. ऐसे में अगर किसी को भी एक-दूसरे पर हमला करना है तो इनके ऊपर से ही गुजरना होगा.
ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. ईरान ने 13 अप्रैल की आधी रात को इजरायल पर हमला किया था. लगभग एक हफ्ते बाद इजरायल ने भी ईरान पर जवाबी हमला किया है. हालांकि, ईरान ने इजरायली हमले की खबरों को खारिज किया है. जबकि, इजरायल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
इससे पहले अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान पर इजरायली हमला होने का दावा किया था. दावा किया जा रहा था कि इजरायल ने ईरान के कई अहम ठिकानों पर हवाई हमला किया है. सबसे ज्यादा नुकसान ईरानी शहर इस्फहान में पहुंचा है. ईरान के लिहाज से इस्फहान काफी अहम शहर है, क्योंकि यहीं उसका न्यूक्लियर प्लांट भी है.
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स से तीन ईरानी अधिकारियों ने इस्फहान के पास मिलिट्री एयरबेस पर हमला होने की पुष्टि की है. वहीं, ईरान की स्पेस एजेंसी के प्रवक्ता हुसैन दलीरियन ने तीन इजरायली ड्रोन को मार गिराने दावा किया है.
इस बीच सीरिया की स्थानीय मीडिया ने भी देर रात उसके एयर डिफेंस सिस्टम से इजरायली मिसाइल टकराने का दावा किया है. इराक के यहां भी इजरायली मिसाइल गिरने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, अमेरिका ने सीरिया और इराक में मिसाइल हमला होने की पुष्टि नहीं की है.
बहरहाल, इन सबके बीच अब मध्य पूर्व में एक और नया युद्ध छिड़ने का खतरा भी बढ़ गया है. क्योंकि ईरान और इजरायल के बीच में और भी कई देश आते हैं. ऐसे में इन दो देशों के तनाव में ये देश भी पिस रहे हैं. माना जा रहा है कि अगर बात बिगड़ती है तो मध्य पूर्व में हालात बद से बदतर हो सकते हैं.
ईरान-इजरायल के बीच पिसते ये देश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










