
इजरायली मिसाइलें गिरीं... यह मानने को तैयार नहीं ईरान, अब किया ये दावा
AajTak
ईरान और इजरायल के बीच युद्ध का संकट गहरा गया है. इजरायल ने शुक्रवार तड़के ईरान के कई शहरों में मिसाइलें दागीं. जानकारी के मुताबिक, इजरायल ने ईरान के प्रमुख शहर इस्फहान के न्यूक्लियर प्लांट और एयरपोर्ट को निशाना बनाया है. हालांकि, ईरान ने किसी तरह के हमला होने से इनकार किया है. ईरान ने कहा कि वो ड्रोन हमले से प्रभावित नहीं हुआ और उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने तीन ड्रोन नष्ट कर दिए.
इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है. खबर है कि हफ्तेभर बाद इजरायल ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई की है और इस्फहान समेत कई इलाकों में मिसाइलें दागी हैं. हालांकि, ईरान ने दुश्मन देश के हमले से साफ इनकार कर दिया है. एक ईरानी अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ईरान के खिलाफ कोई मिसाइल हमला नहीं किया गया है. उन्होंने दावा किया कि ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम की वजह से इस्फहान में ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी है. इस्फहान या देश के किसी भी हिस्से में बाहर से कोई हवाई हमला नहीं हुआ है. ईरान ने यह भी दावा किया कि उसने इजरायली हमले की सूचना के बाद कई ड्रोन मार गिराए हैं.
एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इजराइल ने ईरान में एक अड्डे पर ड्रोन से हमला किया. बाद में ईरान ने किसी भी मिसाइल हमले से इनकार किया और कहा कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में उड़ रहे तीन ड्रोनों को मार गिराया. एक अमेरिकी अधिकारी ने एबीसी न्यूज को बताया कि इजराइल ने शुक्रवार को ईरान में एक साइट पर ड्रोन से हमला किया था.
यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक... परमाणु संयंत्र और यूरेनियम प्रोग्राम वाले ईरानी शहर को इजरायल ने बना दिया बदलापुर
'ईरान ने वाणिज्य दूतावास पर अटैक का दिया था जवाब'
दरअसल, पिछले कुछ दिन से इजरायल को घेरने के लिए ईरान ने चौतरफा हमला किया था, जिसके बाद मध्य पूर्व में बड़े स्तर पर संघर्ष की आशंका बढ़ गई थी. ईरान ने 13 अप्रैल तड़के इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए थे. ईरान ने इजरायल पर 300 से ज्यादा अलग-अलग तरह के ड्रोन हमले किए थे, जिनमें किलर ड्रोन से लेकर बैलिस्टिक मिसाइल और क्रूज मिसाइलें शामिल थी. इस हमले के तुरंत बाद इजरायली सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया था. इससे पहले सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक ईरानी वाणिज्य दूतावास पर 1 अप्रैल को इजरायल ने हमला किया था.
यह भी पढ़ें: 'हमारा सिर गर्व से ऊंचा', ईरान पर हमले के बाद इजरायली मीडिया में क्या छपा? ईरान की मीडिया भी पीछे नहीं

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










