
इजराइल में हाइफा पोर्ट कंपनी के चेयरमैन बने पूर्व राजदूत, महुआ मोइत्रा ने उठाए सवाल
AajTak
भारत में इजराइल के पूर्व राजदूत रॉन मलका को हाइफा पोर्ट कंपनी का चेयरमैन बनाया गया है. इसमें अडानी ग्रुप की 70 फीसदी, जबकि इजराइल के गैडोट ग्रुप की 30 फीसदी हिस्सेदारी है. इसको लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सवाल उठाए हैं.
भारत में इजराइल के पूर्व राजदूत रॉन मलका को हाइफा पोर्ट कंपनी (HPC) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. रॉन मलका ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि उन्होंने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) और इजराइल के गैडोट ग्रुप के स्वामित्व वाली HPC के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है. इसको लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सवाल उठाए हैं.
रॉन मलका ने ट्वीट कर बताया था कि मैं अडानी की ओर से हाइफा पोर्ट कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं. अडानी और गैडोट का एक्सपीरिएंस और एक्सपर्टाइज, पोर्ट के कर्मचारियों के समर्पण के साथ हाइफा पोर्ट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.
महुआ मोइत्रा ने उठाए सवाल
वहीं इसको लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा कि अडानी हमाम में तो सारे नंगे हैं. महुआ ने ट्वीट किया, "भारत में इजराइल के पूर्व राजदूत अडानी के हाइफा बंदरगाह के अध्यक्ष नियुक्त! यह आदमी छतों से चिल्लाया कि अडानी के इजराइली सौदे कितने साफ थे. बॉलीवुड हिंदुत्व प्रचार फिल्म की आलोचना करने के लिए फिल्म निर्माता नदव लैपिड की निंदा की. अडानी हमाम में तो सारे नंगे हैं."
अडानी के पास 70 फीसदी हिस्सेदारी
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) और इजराइल के गैडोट ग्रुप के एक कंसोर्टियम ने पिछले साल जुलाई में 1.18 बिलियन अमेरिकी डॉलर का हाइफा पोर्ट के प्राइवेटाइजेशन के लिए टेंडर हासिल किया था. इस ग्रुप ने इस साल 11 जनवरी को खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, जिसके बाद बंदरगाह पर विकास का काम जोरों पर चल रहा है. कंसोर्टियम में भारतीय साझेदार की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि इसके इजरायली साझेदार गैडोट के पास 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










