
इकोनॉमी बेहतर बनाने के लिए चीन ने लॉन्च किए कोरोना पासपोर्ट, यूं होगा लोगों को फायदा
AajTak
कोरोना वायरस महामारी के एक साल से भी अधिक समय गुजर जाने के बाद चीन ने डिजिटिल कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट्स को लॉन्च कर दिया है. इन सर्टीफिकेट्स के सहारे चीन के लोग सीमा पार यात्रा कर पाएंगे. कोरोना महामारी के चलते अर्थव्यवस्था के बिगड़े हालातों को बेहतर करने के लिए ये कदम उठाया गया है.
कोरोना वायरस महामारी के एक साल से भी अधिक समय गुजर जाने के बाद चीन ने डिजिटिल कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट्स को लॉन्च कर दिया है. इन सर्टिफिकेट्स के सहारे चीन के लोग सीमा पार यात्रा कर पाएंगे. कोरोना महामारी के चलते अर्थव्यवस्था के बिगड़े हालातों को बेहतर करने के लिए ये कदम उठाया गया है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) इस लॉन्च के साथ ही चीन भी उन देशों में शामिल हो गया है जो अपने देशों में यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कोरोना वायरस सर्टिफिकेट्स लॉन्च कर रहे हैं. चीन से पहले इजरायल इन सर्टिफिकेट्स के सहारे कोरोना के खिलाफ जंग को मजबूत कर चुका है. चीन का ये भी कहना है कि दूसरे देशों से आने वाले लोगों से भी ऐसे ही दस्तावेजों या सर्टिफिकेट्स को मंजूरी दी जाएगी. चीन का मकसद इन सर्टिफिकेट्स के सहारे ग्लोबल ट्रैवल को बढ़ावा देना है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) चीन के विदेश मंत्रालय से जुड़े एक डिपार्टमेंट की वेबसाइट के अनुसार, क्यूआर डिजिटल सर्टिफिकेट में लोगों की कोरोना वैक्सीन से जुड़ी जानकारी और कोरोना वायरस टेस्ट के नतीजे होंगे. चीन के विदेश मंत्री Wang Yi ने कहा कि इस सर्टिफिकेट के चलते लोगों के बीच स्वस्थ और सुरक्षित तरीके से कम्युनिकेशन को बढ़ावा देना संभव हो पाएगा. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












