
'इंस्टाग्राम पर वेलनेस थेरेपिस्ट बने बैठे हैं लोग, लगे लगाम', कर्नाटक हाईकोर्ट की टिप्पणी
AajTak
कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया पर थेरेपिस्ट्स बने बैठे लोगों पर लगाम कसने के लिए कहा है. कोर्ट का कहना है कि ये लोग लोगों को बिना डिग्री या ज्ञान के कुछ भी सलाह देते हैं. देखा गया है कि सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर लोगों को हेल्थ सलाह देते हैं. लोग उन्हें डॉक्टर मानकर सलाह फॉलो करते हैं. पर वे असल में कोई डॉक्टर नहीं हैं.
कर्नाटक हाईकोर्ट ने सरकार को सलाह दी है कि वह छद्म चिकित्सकों (Pseudo Therapists) और इंस्टाग्राम इंफ्ल्यूएंसर्स के लिए कोई रेगुलेटरी बनाएं. अदालत ने आगाह किया कि देश में कई लोग ऐसे ऑनलाइन फर्जी थेरेपिस्ट का शिकार हो रहे हैं. इसी तरह के एक मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ये टिप्पणी की. दरअसल एक इंफ्लूएंसर ने कोर्ट से उसके खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामला रद्द करने की मांग की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी थी.
इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बन बैठे लोग!
कोर्ट ने कहा कि ऐसे इंफ्ल्यूएंसर किसी नैतिकता से बंधे नहीं होते और ना ही कोई पैरामीटर उन्हें रेग्यूलेट नहीं करते हैं. ऐसे में बड़े पैमाने पर इस तरह के मामले सामने आने लगे हैं, जहां इलाज के इच्छुक लोग छद्म चिकित्सक के शिकार हो जाते हैं. कोर्ट ने कहा, 'पब्लिक डोमेन में, ऐसे डॉक्टरों की एक बड़ी संख्या है. सोशल मीडिया पर लोग खुद को ऐसे पेश करते हैं जैसे वो वाकई में डॉक्टर हों. असल में ये लोग इंस्टा इंफ्ल्यूएंसर होते हैं.
इस मामले में सुनवाई कर रही थी अदालत
जस्टिस एम. नागप्रसन्ना बेंगलुरू की रहने वाली 28 साल की संजना फर्नांडिस उर्फ रवीरा की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे. शंकर गणेश पीजे ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसे रद्द कराने के लिए रवीरा ने हाईकोर्ट का रुख किया था. कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी है और मामला अब मजिस्ट्रेट कोर्ट में लंबित है. रवीरा पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Rules) की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी के अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है.
क्या है पूरा मामला?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










