
इंस्टाग्राम पर बजा PM मोदी का डंका... 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले पहले वर्ल्ड लीडर बने, ट्रंप भी छूट गए पीछे
AajTak
ोप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स का रिकॉर्ड बनाकर दुनिया के पहले नेता बन गए हैं. इंस्टाग्राम पर 2014 में शुरू हुई उनकी यह यात्रा में सोशल मीडिया ने उनकी लोकप्रियता और राजनीतिक छवि को मजबूती दी. इस समय मोदी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 43.2 मिलियन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. वे इंस्टाग्राम पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं. यह सफलता उनके सोशल मीडिया पर प्रभावशाली उपस्थिति और लोकप्रियता को दर्शाती है.
प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम से अपनी यात्रा शुरू की थी. तब से लेकर अब तक उनकी सोशल मीडिया की उपस्थिति लगातार बढ़ती रही है. उनकी राजनीतिक छवि और जनसंपर्क को मजबूत करने में सोशल मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है.
प्रधानमंत्री के इस प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने और व्यक्तिगत जीवन के कई पहलुओं को साझा करने की रणनीति ने उन्हें जनता के और करीब ला दिया है. प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में डिजिटल इंडिया को तेजी से बढ़ावा दिया गया. 2014 से लेकर 2026 तक करोड़ों भारतीय इंटरनेट पर आए और डिजटली अपने विचार साझा करना शुरू कर दिया.
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में प्रधानमंत्री मोदी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरे स्थान पर हैं, जिनके 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के 14.4 मिलियन, तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयप एर्दोगान के 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
यह भी पढ़ें: PM मोदी को मिला इजरायली संसद का 'सर्वोच्च सम्मान', बने मेडल पाने वाले पहले वैश्विक नेता
प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर कुल अब तक 1205 पोस्ट किए हैं. प्रधानमंत्री इंस्टाग्राम पर किसी को फॉलो नहीं करते हैं. लेकिन, उन्हें फॉलो करने वालों का आंकड़ा 10 करोड़ को पार पहुंच चुका है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










