
इंसानों को अंतरिक्ष में ले जाने वाली कंपनी भारत में भी देगी इंटरनेट, ऐसे करें प्री-बुकिंग
AajTak
साल 2022 से भारत में एक और इंटरनेट प्रोवाइडर सर्विस देगा. इस कंपनी का मालिक कोई ऐसा-वैसा इंसान नहीं है. इसका सपना है इंसानों को मंगल तक ले जाने का. ये हैं एलन मस्क (Elon Musk). एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा छोड़े गए स्टारलिंक्स सैटेलाइट्स के जरिए भारत के कुछ चुनिंदा शहरों को हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस दी जाएगी. इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है. आइए जानते हैं कि आप कहां से कर सकते हैं इसकी बुकिंग?
साल 2022 से भारत में एक और इंटरनेट प्रोवाइडर सर्विस देगा. ये कोई ऐसा-वैसा इंसान नहीं है. इसका सपना है इंसानों को मंगल तक ले जाने का. ये हैं एलन मस्क (Elon Musk). एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा छोड़े गए स्टारलिंक्स सैटेलाइट्स के जरिए भारत के कुछ चुनिंदा शहरों को हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस दी जाएगी. इसकी प्री-बुकिंग शुरु हो चुकी है. आइए जानते हैं कि आप कहां से कर सकते हैं इसकी बुकिंग? कितनी फीस देनी होगी? किन शहरों में मिलेगी यह सुविधा? (फोटोःगेटी) भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट (Starlink Satellite Internet) 2022 में सर्विस देना शुरू कर देगा. स्टारलिंक ने इंटरनेट कनेक्शन के लिए प्री-बुकिंग्स शुरू कर दी है. साथ ही पूरा पैसा रिफंड करने की गारंटी के साथ. अगर आपको स्टारलिंक इंटरनेट चाहिए तो आप अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड से तुरंत प्री-बुकिंग कर सकते हैं. (फोटोःगेटी) स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट (Starlink Satellite Internet) की प्री-बुकिंग के लिए फिलहाल आपको 99 डॉलर्स यानी करीब 7300 रुपए का पेमेंट करना होगा. आप ये पेमेंट क्रेडिट या डेबिट कार्ड से कर सकते हैं. फिलहाल स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट (Starlink Satellite Internet) की स्पीड 50 से 150 Mbps है. लेकिन एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में वादा किया था कि साल 2021 के अंत तक स्पीड बढ़कर 300 Mbps हो जाएगी. (फोटोःगेटी) यहां करें प्री-बुकिंग
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










