
इंसानी हड्डियों, बाल और चावल से भरे 8 कलश... ट्रस्टी बोले लीलावती हॉस्पिटल में मिले काले जादू के सबूत
AajTak
मुंबई के लीलावती अस्पताल में 'काले जादू' के सबूत मिलने का मामला सामने आया है. मौजूदा ट्रस्टियों ने दावा किया कि कार्यालय के फर्श के नीचे आठ कलश मिले हैं, जिनमें मानव हड्डियां, खोपड़ी, बाल, चावल और तांत्रिक प्रथाओं से जुड़ी अन्य वस्तुएं मिली है.
मुंबई के चर्चित लीलावती अस्पताल के ट्रस्टियों ने दावा किया है कि अस्पताल कैंपस में काले जादू की रस्में किए जाने के सबूत मिले हैं. उनके अनुसार, मौजूदा ट्रस्टियों के कार्यालय के फर्श के नीचे आठ कलश मिले हैं, जिनमें इंसानों की हड्डियां, खोपड़ी, बाल, चावल और तांत्रिक प्रथाओं से जुड़ी अन्य वस्तुएं मिली हैं. लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी बीते दिनों से कथित तौर पर धन के दुरुपयोग को लेकर चर्चा में है.
इन चीजों की खोज एक पूर्व कर्मचारियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई थी और खुदाई के दौरान वीडियो भी बनाया है. ये तब हुआ जब अस्पताल ट्रस्ट ने अपने पूर्व ट्रस्टियों के खिलाफ 1,250 करोड़ रुपये से ज्यादा के गबन का मामला दर्ज किया, जिनमें कथित तौर पर फर्जी आदेशों और रिकॉर्ड के जरिए पैसे की हेराफेरी की गई थी. हालांकि, पूर्व ट्रस्टी ने आरोपों को निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया.
लीलावती अस्पताल के संस्थापक किशोर मेहता के भाई विजय मेहता, उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों पर कथित वित्तीय अनियमितता के लिए तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके अलावा पूर्व ट्रस्टियों के खिलाफ टैक्स चोरी और टैक्स चोरी की शिकायतें भी दर्ज की गई थीं.
मौजूदा ट्रस्टियों ने प्रवर्तन निदेशालय से शिकायत की, ताकि इस घोटाले की जांच की जा सके. पूर्व ट्रस्टी कथित तौर पर यूएई और बेल्जियम चले गए हैं.
रिपोर्ट में मिले सबूत
वहीं, महाराष्ट्र काला जादू विरोधी अधिनियम के तहत एक और शिकायत तब दर्ज की गई, जब अस्पताल के कर्मचारियों ने प्रशांत मेहता और उनकी मां चारु मेहता को नुकसान पहुंचाने के लिए पूर्व ट्रस्टियों द्वारा कथित तौर पर काला जादू किए जाने के सबूत की रिपोर्ट दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










