
इंवेस्टमेंट पर हाई रिटर्न का झांसा... रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी से ठगे 2.85 करोड़
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में 66 साल के रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी से हाई रिटर्न का झांसा देकर 2.85 करोड़ की ठगी हुई. ठगों ने खुद को निवेश कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाई. रिटर्न न मिलने पर संपर्क टूट गया. विष्णु नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक 66 साल के एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. उन्हें शेयर्स पर हाई रिटर्न का हवाला देकर 2.85 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. डोंबिवली इलाके के विष्णु नगर निवासी शिकायतकर्ता ने लगभग दो महीनों के समय में इतनी बड़ी रकम गंवा दी.
वरिष्ठ नागरिक ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उनसे मोबाइल फोन पर कॉल किया और खुद को एक इंवेस्टमेंट फर्म और एक प्रतिष्ठित सिक्योरिटी ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताया. अधिकारी ने बताया कि हाई रिटर्न का वादा करके, कॉल करने वालों ने शिकायतकर्ता को 2.85 करोड़ रुपये इंवेस्ट करने के लिए राजी किया, जिसे कई बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया.
लेकिन बुजुर्ग को जब कोई रिटर्न नहीं मिला, तो व्यक्ति ने कॉल करने वालों से संपर्क करने का प्रयास किया. अधिकारी ने कहा,'शुरुआत में, आरोपियों ने टालमटोल भरे जवाब दिए और जल्द ही वे पूरी तरह से गायब हो गए.' अधिकारी ने बताया कि विष्णु नगर पुलिस ने 14 जुलाई को वरिष्ठ नागरिक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और कहा कि मामले की जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








