
इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह पर गाड़ी चढ़ाने वाला आरोपी अश्वजीत अरेस्ट, लैंड रोवर कार भी बरामद
AajTak
महाराष्ट्र के चर्चित प्रिया सिंह केस में सभी तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, डीसीपी की अगुवाई में बनी SIT की टीम ने तीनों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में अश्वजित गायकवाड़, रोमिल और उसका एक साथी भी शामिल है.
महाराष्ट्र के चर्चित प्रिया सिंह केस में सभी तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, डीसीपी की अगुवाई में बनी SIT की टीम ने तीनों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में अश्वजित गायकवाड़, रोमिल और उसका एक साथी भी शामिल है.
महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के एमडी के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ पर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्रेमिका प्रिया सिंह ने कार से कुचलकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया था. अश्वजीत बीजेपी युवा मोर्चा का अध्यक्ष भी हैं. इस मामले में पीड़िता ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
वारदात में शामिल कार भी बरामद सामने आया था कि जिस कार से इस घटना को अंजाम दिया गया था, वह भी गायब थी, लेकिन पुलिस ने रविवार देर शाम जहां मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं वारदात में शामिल रही कार को भी बरामद कर सीज कर दिया है.
प्रिया सिंह ने लगाए थे पुलिस पर ये आरोप प्रिया ने कहा था कि, 'बीती रात कुछ पुलिसकर्मी उनके पास आए. वो एक कागज पर साइन करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे. मैंने मना कर दिया क्योंकि मेरे पास कोई वकील नहीं था. न ही मेरे परिवार से कोई था. वो मुझ पर दबाव बना रहे थे. कह रहे थे कि जो होगा कल देख लेना लेकिन अभी साइन कर दो. जब मैंने साइन नहीं किए तो वो नाराज हो गए और चले गए.'
मुझे सीएम और पीएम मोदी पर भरोसाः प्रिया सिंह प्रिया ने कहा, मुझे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर बहुत भरोसा है. मुझे बस न्याय चाहिए. वहीं, जय जीत सिंह (सीपी ठाणे) ने कहा कि मामले में अश्वजीत अनिल गायकवाड़ और अन्य को आरोपी बनाया गया है. जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं. जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी.
इंस्टाग्राम पर प्रिया सिंह ने बयां किया दर्द इंस्टाग्राम पर प्रिया सिंह ने लिखा, 'मेरा दाहिना पैर टूट गया है. इसलिए मेरी सर्जरी हुई है. पैर में रॉड लगानी पड़ी है. पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं. मेरी बांहें, पीठ और पेट पर गहरी चोट है. मुझे कम से कम 3-4 महीने तक बिस्तर पर रहना होगा. उसके बाद 6 महीने तक चलने के लिए सहारा लेना होगा. मेरी ही कमाई से मेरा परिवार चल रहा था. मैं अब काम नहीं कर पाऊंगी'.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







