
इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश में पहले की सरकारों को क्यों होती थी दिक्कत? PM मोदी ने बताया
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर अपनी सरकार की ओर से उठाए गए कदम गिनाए और साथ ही ये भी बताया कि पहले की सरकारों को पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश करने में क्यों दिक्कत होती थी. उन्होंने ये भी कहा कि इस वर्ष का बजट आधारभूत संरचना के विकास को नई गति देने वाला है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 'बुनियादी ढांचा और निवेश' को लेकर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस साल का बजट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को नई ग्रोथ एनर्जी देगा. उन्होंने कहा कि देश के विकास की प्रक्रिया में इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करना हमेशा एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहा है.
इस क्षेत्र में हो रहे कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज, राष्ट्रीय राजमार्गों का औसत वार्षिक निर्माण 2014 से पहले की तुलना में लगभग दोगुना हो गया है. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से आजादी के बाद आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर उतना बल नहीं दिया गया जितना दिया जाना चाहिए था. हमारे यहां दशकों तक एक सोच हावी रही कि गरीबी एक मनोभाव है.
बजट की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस साल का बजट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की ग्रोथ को नई ऊर्जा देने वाला है. दुनिया के बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स और कई प्रतिष्ठित मीडिया हाउसेस ने भारत के बजट और उसके रणनीतिक निर्णयों की तारीफ की है. नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइप लाइन के तहत सरकार आने वाले समय में 110 लाख करोड़ रुपये निवेश करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. ये समय प्रत्येक स्टेक होल्डर के लिए नए दायित्व, नई संभावनाओं और साहसपूर्ण निर्णयों का है.
इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहा है रिकॉर्ड निवेश
अपनी सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे यहां दशकों तक एक सोच हावी रही कि गरीबी एक मनोभाव है. इसी सोच की वजह से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर Invest करने में पहले की सरकारों को दिक्कत होती थी. हमारी सरकार ने इस सोच से देश को बाहर निकाला है और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश कर रही है. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हर साल 600 रूट किलोमीटर रेल लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन होता था. आज ये लगभग 4000 रूट किलोमीटर तक पहुंच रहा है. एयरपोर्ट की संख्या 2014 की तुलना में 74 से बढ़कर 150 के करीब पहुंच चुकी है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










