
इंदौर से मेघालय हनीमून पर गए राजा की मर्डर मिस्ट्री... पत्नी सोनम का पता नहीं, फैमिली ने CBI और सेना से मांगी मदद
AajTak
मध्य प्रदेश के पर्यटक जोड़े के मेघालय में रहस्यमयी तरीके से लापता होने की घटना ने एक भयावह मोड़ ले लिया है, क्योंकि पुलिस ने पुष्टि की है कि पति की बेरहमी से हत्या की गई थी. कपल के लापता होने के 11 दिन बाद उनका शव एक गहरी खाई से बरामद किया गया.
MP News: इंदौर के मेघालय में हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के लापता होने की घटना ने भयावह मोड़ ले लिया है. मेघालय पुलिस ने पुष्टि की है कि राजा की बेरहमी से हत्या की गई थी और शव 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में एक झरने के पास गहरी खाई से बरामद किया गया. सोनम की तलाश अब भी जारी है और परिवार ने इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच की मांग की है. मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने इसे हत्या का स्पष्ट मामला बताया है.
मंगलवार को पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने मीडिया को बताया, "हमने पीड़ित का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल हथियार, एक 'दाओ' (पारंपरिक चाकू), बरामद कर लिया है. यह नया दाओ था और इसका इस्तेमाल केवल इस अपराध के लिए किया गया. इसमें कोई संदेह नहीं कि यह हत्या थी."
शव उसी इलाके के पास मिला जहां से हथियार और फोन बरामद हुए, जिससे संकेत मिलता है कि अपराध आसपास के क्षेत्र में हुआ. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.
राजा और सोनम की शादी बीती 11 मई को इंदौर में हुई थी. वे 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे.
पुलिस के अनुसार, कपल 22 मई को किराए के स्कूटर पर मावलखियात गांव पहुंचा और वहां से नोंग्रियाट गांव में प्रसिद्ध 'लिविंग रूट ब्रिज' देखने के लिए 3000 सीढ़ियां उतरकर गया.
वे रात भर एक होमस्टे में रुके और 23 मई की सुबह वहां से निकले. इसके कुछ घंटों बाद वे लापता हो गए. 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग-सोहरा मार्ग पर एक कैफे के पास लावारिस हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तलाशी शुरू की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










