
इंदौर में शादी, मेघालय में हनीमून और शिलांग में मर्डर... जंगल में मिली पति की लाश, उलझी लापता पत्नी की मिस्ट्री
AajTak
हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के एक जोड़े के रहस्यमयी तरीके से लापता होने की खबर है. 10 दिन बाद पति का शव शिलांग के पास एक खाई में मिला, जबकि पत्नी अभी भी लापता है. पुलिस का तलाशी अभियान जारी है.
Meghalaya honeymoon tragedy husband dead wife missing: वो पति-पत्नी हनीमून मनाने के लिए इंदौर से मेघालय जाते हैं. मगर मेघालय पहुंचने के 48 घंटे बाद ही अचानक वो दोनों रहस्यमयी तरीके से कहीं गायब हो जाते हैं. दोनों के मोबाइल फोन भी लगातार स्वीचऑफ आ रहे थे. अब उनकी तलाश के लिए उनके भाई मेघालय पहुंचते हैं. पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हैं. इसके बाद वहां की पुलिस एक सर्च ऑपरेशन शुरू करती है.
मेघालय की राजधानी शिलांग में मौजूद है विज़डॉंग इलाका. जहां से चेरापूंजी भी करीब है. जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश और बरसात के लिए जाना जाता है. इस इलाके में एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस सर्च ऑपरेशन में मेघालय पुलिस, SDRF, SOT और जेंटिया हिल्स माउनटेनियरिंग क्लब से जुड़े लोग दो लोगों की तलाश में जुटे हैं. ये दो लोग एक ऐसे नए नवेले दूल्हा दुल्हन हैं, जो हनीमून मनाने के लिए यहां आए थे.
असल में इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम के साथ हुई थी. शादी दोनों परिवार वालों की मर्जी से हुई थी. शादी के नौ दिन बाद हनीमून मनाने के लिए राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ इंदौर से गुवाहाटी जाते हैं. दोनों कनेक्टिंग फ्लाइट से इंदौर से बेंगलुरु होते हुए 20 मई की शाम गुवाहाटी पहुंचे थे. गुवाहाटी में कामख्या मंदिर में दर्शन के बाद 22 मई को राजा और सोनम गुवाहाटी से शिलांग चले जाते हैं. शिलांग पहुंचने के 48 घंटे बीतते बीतते अचानक दोनों पति-पत्नी रहस्यमयी ढंग से गायब हो जाते हैं.
अब सवाल ये है कि हनीमून मनाने के लिए शिलांग पहुंचे राजा रघुवंशी और सोनम अचानक कहां, कैसे और क्यों लापता हो गए? घरवालों की मानें तो उन दोनों का प्लान सिर्फ असम जाने का था. तो फिर दोनों शिलांग कैसे पहुंच गए? सोनम की सास और राजा रघुवंशी की मां ही वो आखिरी शख्स हैं, जिन्होंने दोनों के गायब होने से पहले आखिरी बार सोनम से मोबाइल पर बात की थी. ये बातचीत 23 मई की दोपहर डेढ़ बजे हुई थी. इस कॉल के बाद 23 मई की दोपहर 2 बजे सोनम का फोन बंद हो जाता है. और फिर कभी नहीं खुलता.
उस आखिरी बातचीत के दौरान खुद सोनम ने अपनी सास को ये बताया था कि वो लोग इस वक्त किसी जंगल में घूमने आए हैं. वहां शायद कोई झरना भी था. बातचीत से ये भी पता चल रहा था को जिस जगह सोनम थी वहां तक वो ऊंची चढ़ाई चढ़ते हुए पहुंची थी. ये आखिरी बातचीत सोनम की सास यानि राजा की मां के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई थी.
पूरा 23 मई का दिन बीत जाता है. अब 24 मई का दिन आ गया था. लेकिन हैरतअंगेज तौर पर सोनम और राजा दोनों के मोबाइल लगातार बंद थे. पहले तो घरवालों को लगा कि जिस जगह दोनों हैं, शायद वहां नेटवर्क का इशू है. लेकिन अगले दो दिनों तक जब दोनों के फोन नहीं आए तो अब घरवालों को फिक्र सताने लगी. जब 25 मई को भी ना फोन ऑन हुआ और ना ही दोनों ने इंदौर अपने घरवालों से संपर्क किया. तब घरवालों को लगा कि कहीं कुछ गड़बड़ ना हो. इसी के बाद 26 मई को राजा और सोनम दोनों के भाई इंदौर से शिलांग पहुंचे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










