
इंदौर में आर्मी अफसरों की महिला मित्र से गैंगरेप: 10 थानों के टीआई अलर्ट, 2 आरोपी अरेस्ट, 4 की तलाश जारी; पीड़िता के बयान बाकी
AajTak
Crime News: बदमाशों ने एक आर्मी अधिकारी और उसकी युवती दोस्त को 10 लाख रुपए लाने को कहा. दूसरे अफसर और उसकी महिला मित्र को अपने पास बंधक बना लिया. इसके बाद अफसर को बुरी तरह पीटा गया और महिला मित्र से गैंगरेप किया गया.
इंदौर की महू इन्फैंट्री स्कूल के दो युवा सैन्य अफसरों से लूट और हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस केस में गैंगरेप की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. अफसरों की दो महिला मित्रों में से एक के साथ बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को भी अंजाम दिया था. बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 थानों की टीमें लगी हुई हैं.
इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि देर रात 4 लोग आर्मी फायरिंग रेंज में आए थे. वहां बदमाशों ने 2 लोगों की पिटाई की. बाकी 2 लोगों से 10 लाख रुपए लाने को कहा गया. शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी महिला मित्र को एक कोने में ले जाया गया और फिर उसने उसकी चीखें सुनीं. शिकायतकर्ता को संदेह है कि उसके साथ कुछ अनहोनी हुई होगी. पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उन्हें देखते ही आरोपी भाग निकले.
पीड़िता के बयान दर्ज होना बाकी
पुलिस की 10 टीमों ने जांच की और पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों की पहचान की. उनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी 4 को पकड़ने के प्रयास जारी हैं, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा. पीड़िता का बयान दर्ज होना बाकी है. बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
दो आरोपी गिरफ्तार
पकड़े गए दो आरोपी 23 साल का पवन पिता श्रीलाल वसुनिया निवासी गोडकुआं और 27 साल का अनिल पिता मदन बारुड़ निवासी गोडकुआं हैं. पुलिस को दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है. इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस के 10 थानों की टीमें अब दूसरे आरोपियों को पकड़ने की तैयारी में लगी हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










