
इंदौर: मंदिर में शादी करने पहुंचे कपल ने अचानक खा लिया जहर, दूल्हे की मौत, दुल्हन की हालत गंभीर
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर में कनाडिया थाना क्षेत्र स्थित आर्य समाज मंदिर के बाहर एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया. दोनों मंदिर में सात फेरे लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उसके पहले ही दोनों ने यह कदम उठा लिया. दूल्हे की मौत हो गई है जबकि दुल्हन की हालत गंभीर है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार को शादी समारोह के दौरान कुछ ऐसा हुआ हुआ कि दुल्हन और दूल्हे ने कथित रूप से जहर खा लिया. इसके बाद 21 वर्षीय दूल्हे की मौत हो गयी जबकि दुल्हन की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शादी से पहले कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद ही युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली
अधिकारी ने कहा कि दूल्हे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दुल्हन जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है. मीडिया से बात करते हुए, सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) रमजान खान ने बताया कि कनाडिया इलाके में एक आर्य समाज मंदिर में शादी समारोह आयोजित हुआ था. दोनों परिवार की मर्जी के बाद शादी करने पहुंचे थे.
कुछ विवाद के बाद दूल्हे ने जहर खा लिया और अपनी 20 वर्षीय दुल्हन को इस बारे में बताया.उन्होंने बताया, 'दुल्हन को जैसे ही पता चला कि दूल्हे ने जहर खा लिया है तो उसने भी तुरंत जहर पी लिया. आनन-फानन में दूल्हे को अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं दुल्हन की हालत काफी गंभीर बनी हुई है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है.'
पुलिस के मुताबिक, दूल्हे के परिवार वालों ने कहा कि महिला पिछले काफी समय से उस पर शादी का दबाव बना रही थी और जब लड़के ने अपने करियर के आधार पर शादी के लिए दो साल का समय मांगा तो महिला ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी. इसके बाद पुलिस की समझाइश पर दोनों के बीच समझौता हो गया और युवक शादी के लिए राजी हो गया. कुछ महीने पहले दोनों ने सगाई कर ली थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










