
इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में महिला बुजुर्ग यात्री के 35 लाख के गहने चोरी, हिस्ट्रीशीटर चिपलून से गिरफ्तार
AajTak
इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग महिला से करीब 34.98 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर महेश घाग उर्फ विक्की को चिपलून से गिरफ्तार किया गया. सीसीटीवी फुटेज और त्वरित जांच के आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच और रेलवे पुलिस ने महज 12 घंटे में उसे पकड़ा और पूरी चोरी की रकम बरामद कर ली.
इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में सफर कर रही एक बुजुर्ग महिला से करीब 35 लाख रुपये के गहने और नकदी की चोरी का मामला सामने आया है. मुंबई क्राइम ब्रांच और रेलवे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले के आरोपी हिस्ट्रीशीटर महेश घाग उर्फ विक्की को महाराष्ट्र के चिपलून से गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह घटना गुरुवार रात की है. पीड़ित महिला ने अपने पर्सनल बैग को सिरहाने रखकर सोने से पहले उसमें मोती की मालाएं, हीरे जड़ी चूड़ियां, अंगूठियां, सोने की घड़ियां, चैन और नकदी रखी थी. शुक्रवार सुबह जब ट्रेन कल्याण स्टेशन पहुंची तो महिला को पता चला कि बैग चोरी हो चुका है.
35 लाख रुपये के गहने और नकदी की चोरी
महिला की शिकायत पर कल्याण रेलवे पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच ने मिलकर जांच शुरू की. स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति जल्दी-जल्दी ट्रेन से उतरते हुए दिखा. जांच में पुष्टि हुई कि वह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि पुराना अपराधी महेश घाग है, जिस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं.
आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया अरेस्ट
पुलिस ने उसे घटना के 12 घंटे के भीतर ही चिपलून से धर दबोचा. आरोपी के पास से सभी गहने और नकदी बरामद कर ली गई है. फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










