
इंदौर के पपाया ट्री होटल में लगी भीषण आग, महिलाएं और बच्चे कमरे में फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन में हो रही दिक्कत, VIDEO
AajTak
इंदौर के राऊ में बुधवार को बहुमंजिला पपाया ट्री होटल में भीषण आग लग गई. आग होटल की सभी मंजिल तक पहुंच गई है. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. होटल में फंसे लोगों को निकालने में परेशानी हो रही हैं. फंसे लोगों में
इंदौर के राऊ में बुधवार को बहुमंजिला पपाया ट्री होटल में भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल है कि वह होटल की सभी मंजिल तक पहुंच गई है. आग लगते ही होटल के कमरों में धुआं भर गया, जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. आग लगने के बाद इलाके को खाली कराया जा रहा है . जानकारी के मुताबिक होटल में फंसे लोगों को निकालने में परेशानी हो रही है. फंसे लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.
जानकारी के मुताबिक सात मंजिला होटल पपाया में फंसे लोगों को ऊंची सीढ़ियां लगाकर निकाला जा रहा है. इसके अलावा क्रेन की मदद से भी उन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है. वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कुछ लोग कमरे की खिड़की से चादर बांधकर होटल से नीचे उतरने की कोशिश करते नजर आए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










