
इंदौर कलेक्टर ऑफिस के अकाउंटेंट की हेराफेरी, पत्नी के बैंक खाते में भेजे एक करोड़ रुपये
AajTak
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ ट्रेजरी के अकाउंटेंट को सस्पेंड किया गया है. उसने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम अपने और अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर करी. स्कैम सामने आने के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों की टीम तैयार की है जो मामले की जांच कर रही है. आरोपी का नाम मिलाप चौहान है.
इंदौर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहांं पर कलेक्टर कार्यालय में तैनात ट्रेजरी के अकाउंटेंट ने करोड़ों रुपये का हेरफेर कर दिया. उसने अपने और अपनी पत्नी के बैंक खातों में यह पैसा ट्रांसफर किया था. ट्रेजरी के अकाउंटेंट मिलाप चौहान पर कर्मचारियों का वेतन बांटने की भी जिम्मेदारी थी. मामला सामने आने के बाद मिलाप को सस्पेंड कर दिया गया है. उसके खिलाफ जांच कराई जा रही है. जांच पूरी होने के बाद एफआईआर दर्ज होगी.
दरअसल, मिलाप चौहान सहायक ग्रेड 3 के पद तैनात है और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग इंदौर कलेक्टर कार्यालय स्थित ट्रेजरी के अकाउंटेंट के तौर पर थी. वह यहां सालों से तैनात है. बीते तीन सालों में उसने प्रशासन की आंख में धूल झोंकते हुए एक करोड़ रुपये का स्कैम किया है. उसने अपने और पत्नी के खाते में यह रकम पहुंचाई.
देखें वीडियो...
ऐसे करता था हेराफेरी
सामने आया है कि साल 2020 से लेकर 2023 करीब तीन साल में उसने एक करोड़ रुपये का घोटाला किया है. कार्यालय में आने वाले बिलों में वह हेराफेरी किया करता था. इस तरह से उसने गलत तरीके से रकम अपने और पत्नी के खाते में पहुंचाई.
शुरुआती जांच में यह रकम एक करोड़ रुपये से ज्यादा पाई गई है. मामला सामने आने के बाद इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने मिलाप चौहान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










