
इंदौर अग्निकांड में बड़ा खुलासा : शॉर्ट सर्किट नहीं, एकतरफा प्यार की 'आग' ने ले ली 7 की जान
AajTak
इंदौर स्वर्णबाग अग्निकांड में नया खुलासा हुआ है. एक युवक ने एकतरफा प्यार में युवती की स्कूटी में आग लगा दी. इस अग्निकांड में 7 लोगों की जलकर मौत हो गई है, जबकि 8 घायल हैं
इंदौर स्वर्णबाग अग्निकांड में नया ट्विस्ट आ गया है. पुलिस के मुताबिक एकतरफा प्यार में सात लोगों की जान चली गई है. शुभम दीक्षित नाम के युवक ने एक युवती की शादी कहीं और तय हो जाने के चलते आग लगा दी थी. युवती जिस बिल्डिंग में रहती थी, युवक ने उसी बिल्डिंग में रखी उसकी गाड़ी को आग लगाई थी, लेकिन आग बिल्डिंग में फैल गई और 7 लोग मर गए. आगजनी में घायल युवती अस्पताल में भर्ती है. जबकि आरोपी युवक अभी फरार है. इंदौर पुलिस कमिश्नर ने 'आजतक' को इस बारे में जानकारी दी है.दरअसल, पहले खबर आई थी कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है. लेकिन पुलिस ने इस अग्निकांड का खुलासा कर दिया है.
तीन मंजिला बिल्डिंग में आग गौरतलब है कि इंदौर में शुक्रवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. विजय नगर थाना क्षेत्र में एक तीन मंजिल वाली बिल्डिंग में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. सभी घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दरअसल, चश्मदीदों ने देर रात अचानक बिल्डिंग से धुआं निकलते देखा. जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने भीषण रूप ले लिया. आग की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. उधर, आग की सूचना के बाद आसपास के मौजूद घरों और बिल्डिंग से लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए.
मृतकों में ज्यादातर किराएदार थे. फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फायर फाइटर और पुलिस के इमारत के अंदर जाने के बाद वहां 5 लोग मृत अवस्था में मिले. जबकि पांच घायलों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया.
शिवराज सिंह चौहान ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में घटी घटना पर जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की भी घोषणा की. शिवराज ने मौत की खबर पर दुःख जताया. शिवराज ने कहा कि मैंने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं. जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










