
इंदौरः भगवान से की नौकरी की मन्नत, पूरी नहीं होने पर मंदिरों में की तोड़फोड़, CCTV के आधार पर हुआ अरेस्ट
AajTak
इंदौर में एक बेरोजगार युवक ने मंदिर में जाकर परेशानी दूर करने की दुआ मांगी. जब उसकी मन्नत पूरी नहीं हुई तो युवक नाराज हो गया. उसने दो मंदिरों में जाकर तोड़फोड़ कर मूर्ति खंडित कर दी. इस घटना सीसीटीवी सामने आया है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में मन्नत पूरी नहीं होने से नाराज व्यक्ति ने मंदिरों में तोड़फोड़ कर दी. इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है. इस मामले को लेकर हिंदू संगठन ने जब शिकायत की तो पुलिस ने शुभम कैथवास नाम के व्यक्ति को फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार, शुभम कैथवास नाम का व्यक्ति मन्नत पूरी नहीं होने से नाराज था. इसको लेकर उसने इंदौर के चंदन नगर और छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित मंदिरों में तोड़फोड़ कर दी. घटना का जब सीसीटीवी सामने आया तो कुछ संगठनों ने इसको लेकर विरोध जताया. इसके बाद छत्रीपुरा पुलिस ने युवक को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया.
एक लोटा जल चढ़ाकर भगवान से की थी प्रार्थना
बताया जा रहा है कि युवक बेरोजगार चल रहा था. उसने मंदिर में एक लोटा जल चढ़ाया और रोजगार की प्रार्थना की, लेकिन मन्नत पूरी नहीं हुई. इसके बाद वह नाराज हो गया. उसने एक ही रात में छत्रीपुरा और चंदननगर थाना क्षेत्र के दो मंदिरों में तोड़फोड़ कर मूर्ति खंडित कर दी. इसके बाद कुछ संगठनों ने इस घटना को लेकर विरोध किया.
आरोपी पुलिस से बोला- भगवान ने दूसरों की दुआ सुन ली, मेरी नहीं सुनी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










