
इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी किस प्रक्रिया से मुस्लिम से बनीं हिंदू, वीडियो वायरल
AajTak
इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने बीते मंगलवार को हिंदू धर्म अपना लिया है. उन्होंने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है. बाली के सुकर्णो सेंटर हेरिटेज एरिया में एक समारोह का आयोजन किया गया था. सोशल मीडिया पर सुकमावती का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.
इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने बीते मंगलवार को हिंदू धर्म अपना लिया है. 70 वर्षीय सुकमावती ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है. बाली के सुकर्णो सेंटर हेरिटेज एरिया में एक समारोह का आयोजन किया गया था जहां उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया. सोशल मीडिया पर सुकमावती का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. कुछ लोगों ने इस मामले में ये भी कहा कि कई इस्लामिक देशों में सुकमावती को ईशनिंदा का दोषी भी ठहराया जा सकता था. हालांकि इंडोनेशिया में उनका धर्म परिवर्तन शांति से हुआ. Embracing the Faith of her Ancestors !! Sukmawati Sukarnoputri, daughter of Indonesia's former President Sukarno undergoing the ritual of converting from Islam to Hinduism. pic.twitter.com/PlHhNFkO9b

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









