
'इंडिया हमारा 911 कॉल...', भारत की तारीफ कर अपनी सरकार पर भड़कीं मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री
AajTak
भारत और मालदीव के बीच जारी तनाव को लेकर मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद ने कहा है कि भारत मालदीव का ऐतिहासिक सहयोगी रहा है. उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा दोस्त रहा है जिसे मालदीव मुश्किल वक्त में सबसे पहले याद करता है.
मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के नेताओं की अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है. सोमवार को उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां मालदीव सरकार की 'अदूरदर्शिता' को दिखाती हैं. मारिया ने कहा कि भारत मालदीव के लिए '911 कॉल' है जिसे किसी भी मुसीबत के समय मालदीव डायल करता है. पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत एक विश्वसनीय सहयोगी रहा है जिसने मालदीव को रक्षा समेत कई क्षेत्रों में मदद की है. उन्होंने लंबे समय से चले रहे आ रहे रिश्तों को कमजोर करने की कोशिश की निंदा की.
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में मारिया अहमद ने कहा, 'यह वर्तमान सरकार की अदूरदर्शिता है... हम एक छोटा देश हैं जो सभी के मित्र हैं, लेकिन हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि हमारी सीमाएं भारत के साथ लगती हैं. हमारी सुरक्षा चिंताएं एक हैं. भारत ने हमेशा हमारी मदद की है. भारत रक्षा क्षेत्र में हमारी क्षमता विकसित करने, हमें रक्षा संबंधी उपकरण मुहैया कराने और हमें अधिक आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में हमारी मदद कर रहा है.'
उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा सरकार का यह सोचना बेहद ही अदूरदर्शिता दिखाना है कि हम भारत के साथ सदियों से चले आ रहे रिश्तों को बरकरार रखने की कोशिश नहीं कर सकते.'
भारत मालदीव के लिए '911 कॉल'
भारत और मालदीव के बीच पिछले हफ्ते बड़ा विवाद पैदा हो गया जिसमें मालदीव की एक मंत्री, कैबिनेट सदस्यों और सरकारी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी.
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौरे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर भारतीयों से लक्षद्वीप घूमने का आह्वान किया था. लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले पीएम मोदी के पोस्ट पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना और अन्य तीन नेताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










