
'इंडिया ब्लॉक में घुसना चाहते थे, लेकिन अब भी बेघर...', चंद्रशेखर के खिलाफ चुनाव प्रचार में उतरे मायावती के भतीजे आकाश आनंद
AajTak
चंद्रशेखर का नाम लिए बिना आकाश आनंद ने कहा कि वह सड़क पर हमारे लोगों को उतारकर लड़ाई लड़ने की बात करते हैं, लेकिन अपना मुकद्दर बनाने के बाद लोगों को छोड़कर चले जाते हैं. आकाश आनंद ने कहा कि वे (चंद्रशेखर) लोगों को गुमराह कर रहे थे, वह इंडिया ब्लॉक में घुसना चाहते थे, ताकि अपनी एक सीट निकाल सकें, लेकिन उनकी किस्मत इतनी खराब है कि अलायंस के बाद भी वह बेघर घूम रहे हैं.
पश्चिमी यूपी में लोकसभा चुनाव दिलचस्प हो गया है. भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रचार में अपने भतीजे आकाश आनंद को उतार दिया है. यूपी की पहली चुनावी रैली में आकाश आनंद ने पीएम मोदी के राशन और चंद्रशेखर आजाद के भाषण पर जमकर हमला बोला.
बता दें कि चंद्रशेखर आजाद नगीना सीट से चुनावी ताल ठोक रहे हैं. ऐसे में नगीना में बहुजन विरासत की लड़ाई दिलचस्प हो गई है. चंद्रशेखर के खिलाफ बसपा कैंडिडेट सुरेंद्र मैनवाल का प्रचार करने आकाश आनंद उतर गए हैं. आकाश आनंद ने अपने जीवन की पहली चुनावी जनसभा की शुरुआत इसी नगीना सीट से की है. आकाश आनंद ने नगीना की अपनी पहली जनसभा में चंद्रशेखर आजाद पर जबरदस्त हमला बोला.
चंद्रशेखर का नाम लिए बिना आकाश आनंद ने कहा कि वह सड़क पर हमारे लोगों को उतारकर लड़ाई लड़ने की बात करते हैं, लेकिन अपना मुकद्दर बनाने के बाद लोगों को छोड़कर चले जाते हैं. आकाश आनंद ने कहा कि वे (चंद्रशेखर) लोगों को गुमराह कर रहे थे, वह इंडिया ब्लॉक में घुसना चाहते थे, ताकि अपनी एक सीट निकाल सकें, लेकिन उनकी किस्मत इतनी खराब है कि अलायंस के बाद भी वह बेघर घूम रहे हैं.
'चंद्रशेखर ने बसपा के लिए क्या-क्या नहीं कहा'
आकाश आनंद ने कहा कि वह (चंद्रशेखर) लोगों से कह रहे हैं कि भाई एक सीट ही दे दो. आज उन्होंने (चंद्रशेखर ने) क्या-क्या नहीं कहा कि बसपा का प्रत्याशी बहुत कमजोर है, वह लड़ नहीं पाएगा. उन्होंने सुरेंद्र मैनवाल का परिचय कराते हुए कहा कि क्या हमारे प्रत्याशी आपको कहीं से कमजोर लग रहे हैं. ये मजबूत कैंडिडेट हैं, इन्हें और ज्यादा मजबूत बनाएं. इससे पहले चंद्रशेखर आजाद ने आजतक से बात की और कहा कि मायावती ने तो परोक्ष स्तर पर उन्हें ही उम्मीदवार बना रखा है, चंद्रशेखर ने कहा कि मायावती चाहती हैं कि वह (चंद्रशेखर) चुनाव लड़ें और नेता बनें, इसीलिए उन्होंने कमजोर उम्मीदवार नगीना में उतारा है.
नगीना और बिजनौर बीएसपी की मजबूत सीट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










