
'इंडिया जिंदाबाद', समुद्री लुटेरों से बचाए जाने के बाद पाकिस्तानी नागरिकों ने लगाए नारे- VIDEO
AajTak
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में समुद्री लुटेरों के चंगुल से 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया था. रेस्क्यू किए जाने के बाद नौसेना ने उनका एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे 'इंडिया जिंदाबाद' के नारे लगाते नजर आए. उन्होंने नौसेना का धन्यावाद भी दिया.
भारतीय नौसेना ने 23 पाकिस्तानी नागरिकों को रेस्क्यू किया है. अरब सागर में समुद्री लुटेरों ने उनका अपहरण कर लिया था. वे ईरान से आ रहे थे. भारतीय नौसेना द्वारा रेस्क्यू किए जाने के बाद पाकिस्तानी नागरिकों ने कहा कि 'अब हम आजाद हैं.' उन्होंने नौसेना का धन्यवाद दिया और 'इंडिया जिंदाबाद' के नारे भी लगाए.
नौसेना ने पाकिस्तानी नागरिकों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपनी नाव पर सुरक्षित नजर आ रहे हैं. वे FV AI Kambar 786 नाम का नाव लेकर ईरान से निकले थे लेकिन अरब सागर में उन्हें समुद्री डाकुओं ने घेर लिया था. नौसेना ने 9 हथियारबंद लुटेरों को गिरफ्तार भी किया है, जिन्होंने जहाज को हाईजैक कर लिया था.
यह भी पढ़ें: बीच समंदर 35 सोमाली डकैतों का सरेंडर! इंडियन नेवी के मार्कोस कमांडोज का ऑपरेशन, माालवाहक जहाज और चालक दल को बचाया
नौसेना ने लॉन्च किया था ऑपरेशन
नौसेना ने बताया कि ईरानी फिशिंग शिप AI Kambar 786 की हाईजैकिंग को लेकर 28 मार्च को जानकारी मिली थी. पता चला था कि समुद्री डाकुओं ने यमन के दक्षिण पश्चिम सोकोत्रा से 90 समुद्री मील पर हाईजैकिंग को अंजाम दिया था. इसके बाद नौसेना ने दो नौसैन्य जहाजों के साथ #maritimesecurityoperations के रूप में एक ऑपरेशन लॉन्च की.
12 घंटे बाद लुटेरों ने किया सरेंडर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










