
इंडिया गेट पर बहुत कुछ बदल गया, नहीं दिखेगी वो राइफल और हेलमेट
AajTak
इंडिया गेट से इनवर्टेड रायफल औऱ हेलमेट को नेशनल वॉर मेमोरियल में शिफ्ट कर दिया गया है. राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में परम वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं की प्रतिमाओं के बीच इसे स्थापित किया गया है.
इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति का हिस्सा रही राइफल और सैनिक के हेलमेट को नेशनल वॉर मेमोरियल (National War Memorial) में शिफ्ट किया गया है. एक समारोह के दौरान सशस्त्र बलों ने इनवर्टेड राइफल और हेलमेट को इंडिया गेट से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर परम योद्धा स्थल पर शिफ्ट किया. बता दें कि अब 1971 युद्ध के शहीद सैनिकों के स्मारक को पूरी तरह से नेशनल वॉर मेमोरियल स्थानांतरित कर दिया गया है.
वॉर मेमोरियल में परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं की प्रतिमाओं के बीच इनवर्टेड राइफल और हेलमेट को स्थापित किया गया है. चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस की अध्यक्षता में चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) के एयर मार्शल बीआर कृष्णा के नेतृत्व में समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे.
समारोह के दौरान अंतिम सलामी के बाद माल्यार्पण किया गया. फिर एक गाड़ी में इनवर्टेड राइफल और हेलमेट को वॉर मेमोरियल के परम योद्धा स्थल तक ले जाया गया. बता दें कि हाल ही मे अमर जवान ज्योति की अनन्त लौ का नेशनल वॉर मेमोरियल की अमर लौ में विलय किया गया था.
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 1971 के युद्ध के शहीद सैनिकों के प्रतीक इनवर्टेड राइफल और हेलमेट को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर परम योद्धा स्थल पर ले जाया गया. परम वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं की प्रतिमाओं के बीच इसे स्थापित किया गया है.
नेशनल वॉर मेमोरियल इंडिया गेट के करीब 40 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है. इसमें 26,000 से अधिक भारतीय सैनिकों के नाम हैं, जिन्होंने आजादी के बाद से विभिन्न युद्धों में अपने प्राणों की आहुति दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










