
'इंडियन मार्केट तक पहुंचने जा रहे हैं...', भारत के साथ ट्रेड डील पर फिर बोले ट्रंप
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अधिक सख्त टैरिफ लगाने के उनके फैसलों के नतीजे अब आने लगे हैं. हमारी पहुंच उन देशों के बाजारों तक होने लगी है, जहां तक अभी तक आसानी से नहीं पहुंच पा रहे थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का कहना है कि भारतीय बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए हम भरसक कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही हमारी पहुंच भारतीय बाजारों तक होगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इंडोनेशिया के साथ ट्रेड एग्रीमेंट होने का ऐलान करने के बाद कहा कि हमें भारत के बाजारों तक एक्सेस मिलने जा रहा है. आपको समझना होगा कि इन देशों में अभी तक हमारी पहुंच नहीं थी. लेकिन टैरिफ की वजह से हमें अब वहां पहुंच मिलने जा रही है.
हालांकि, व्हाइट हाउस ने अभी तक प्रस्तावित अमेरिका-भार ट्रेड डील को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है कि यह डील किस तरह की होगी.
ट्रंप का कहना है कि अधिक सख्त टैरिफ लगाने के उनके फैसलों के नतीजे अब आने लगे हैं. हमारी पहुंच उन देशों के बाजारों तक होने लगी है, जहां तक अभी तक आसानी से नहीं पहुंच पा रहे थे.
भारत और अमेरिका की ट्रेड डील पर असमंजस
डोनाल्ड ट्रंप बार-बार कह रहे हैं कि भारत के साथ ट्रेड डील लगभग होने ही वाली है. हालांकि, अभी तक इस डील पर अंतिम मुहर नहीं लगी है. अमेरिका के साथ ट्रेड डील के लिए राजेश अग्रवाल की अगुवआई में भारत का ट्रेड डेलीगेशन कुछ समय से अमेरिका में है. अग्रवाल भारत की ओर से इस डील के मुख्य वार्ताकार हैं. दोनों ओर से अभी तक इस पर अभी तक अंतिम सहमति नहीं हो पाई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










