
इंडियन कोस्ट गार्ड के डीजी राकेश पाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन, चेन्नई में ली आखिरी सांस
AajTak
भारतीय तटरक्षक बल ( Indian Coast Guard) के महानिदेशक राकेश पाल (Rakesh Pal) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने चेन्नई में आखिरी सांस ली.
भारतीय तटरक्षक बल ( Indian Coast Guard) के महानिदेशक राकेश पाल (Rakesh Pal) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने चेन्नई में आखिरी सांस ली. जानकारी के मुताबिक राकेश पाल को बेचैनी की शिकायत के बाद दिन में राजीव गांधी जनरल अस्पताल (RGGH) में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने उनकी जांच की.साथ ही एंजियो टेस्ट करने के लिए कहा. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अस्पताल में जाकर राकेश पाल को श्रद्धांजलि अर्पित की. राकेश पाल का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया जाएगा.
इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) के डीजी के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा कि चेन्नई में आज भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल के असामयिक निधन पर गहरा दुख हुआ. वे योग्य और प्रतिबद्ध अधिकारी थे, जिनके नेतृत्व में ICG भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में बड़ी प्रगति कर रहा था. उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.
बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज चेन्नई में तटरक्षक बल के समुद्री बचाव और समन्वय केंद्र की नई इमारत का उद्घाटन किया था. इस समारोह का समन्वय करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल चेन्नई में थे.
कौन थे राकेश पाल?
राकेश पाल उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. उन्हें पिछले साल भारतीय तटरक्षक बल (ICG) का 25वां महानिदेशक नियुक्त किया गया था. वे भारतीय नौसेना अकेडमी के पूर्व छात्र थे. राकेश पाल जनवरी 1989 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे. उन्होंने द्रोणाचार्य, भारतीय नौसेना स्कूल, कोच्चि और यूके में इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स फायर कंट्रोल सॉल्यूशन कोर्स से गनरी और हथियार प्रणालियों में पेशेवर विशेषज्ञता हासिल की थी. राकेश पाल ने संभाली थीं अहम जिम्मेदारियां
राकेश पाल को 34 वर्षों का अनुभव था. इसके अलावा उन्होंने तटरक्षक मुख्यालय दिल्ली में निदेशक (बुनियादी ढांचा और कार्य) और प्रधान निदेशक (प्रशासन) जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित स्टाफ पदों पर कार्य किया था, उन्होंने आईसीजीएस समर्थ, आईसीजीएस विजित, आईसीजीएस सुशेता कृपलानी, आईसीजीएस अकालीबाई और आईसीजीएस सी-03 की कमान संभाली थी.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








