)
इंडियन एयरफोर्स अब नहीं रखेगी हिसाब, मारते-मारते खत्म देगी पाकिस्तान! 400 BrahMos-NG के लिए हजारों करोड़ों न्योछावर
Zee News
Indian Airforce news: भारतीय सशस्त्र बलों की ब्रह्मोस मिसाइलों की बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ब्रह्मोस-ईआर रेजिमेंट (BrahMos-ER regiments) के लिए 20,000 करोड़ रुपये और भारतीय वायु सेना के लिए 400 ब्रह्मोस-एनजी मिसाइलों के लिए 8,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर दिए गए हैं.
BrahMos-NG missiles for Indian Air Force: अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के लिए प्रसिद्ध भारत-रूस संयुक्त उद्यम, ब्रह्मोस एयरोस्पेस (BrahMos Aerospace), आंध्र प्रदेश के NTR जिले के जग्गय्यापेटा (Jaggayyapeta) स्थित जयंतीपुरम (Jayantipuram) में एक अत्याधुनिक मिसाइल निर्माण इकाई स्थापित करने जा रहा है. यह महत्वाकांक्षी परियोजना, आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए भारत के व्यापक प्रयास का हिस्सा है. भारत इस क्षेत्र को एडवांस रक्षा निर्माण के केंद्र में बदलने के लिए तैयार है.
